फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Majidi sought security after threats from Pakistan

धर्मांतरण मामला : पाकिस्तान से मिल रही धमकियों के बाद मजीदी ने मांगी सुरक्षा, ये है पूरा मामला

Mon, 05 Jul 2021 10:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 05 Jul 2021 10:42 PM IST
सार

मोहम्मद कौसर हसन ने इस संबंध में डीसीपी साउथ रवीना त्यागी से मिलकर शिकायत की है। अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। 

विज्ञापन
Majidi sought security after threats from Pakistan
सूफी इस्लामिक बोर्ड के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहम्मद कौसर हसन मजीदी ने मांगी सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तानी संस्था दावते इस्लामी पर युद्घस्तर पर धर्मांतरण का अभियान छेड़ने का आरोप लगाने के बाद सूफी इस्लामिक बोर्ड के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहम्मद कौसर हसन मजीदी को पाकिस्तान से लगातार धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन


सोमवार को उन्होंने इस संबंध में डीसीपी साउथ रवीना त्यागी से मिलकर शिकायत की है। अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। डीसीपी ने एसीपी बाबूपुरवा को जांच सौंपी है। लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे मामलों के तूल पकड़ने के बाद से कौसर हसन मजीदी पाकिस्तानी संस्था दावते इस्लामी पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


हाल में उन्होंने आरोप लगाया था कि दावते इस्लामी के समर्थकों ने शहर ही नहीं देशभर में डोनेशन बॉक्स लगा रखे हैं। इनसे आने वाले चंदे का इस्तेमाल राष्ट्र विरोधी ताकतों और पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल मदनी को मजबूती देने में इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed