फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Elder brother strangled to death in a dispute over one thousand rupees

Mahoba: एक हजार रुपये के विवाद में बड़े भाई की गला घोंटकर हत्या, छोटे भाई व उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 01 Jun 2023 10:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 01 Jun 2023 10:53 PM IST
सार

यूपी के महोबा जिले में बड़े भाई की रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई व उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Mahoba: Elder brother strangled to death in a dispute over one thousand rupees
घटना की जानकारी देता वृद्ध पिता बालादीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव में एक हजार रुपये के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को करीब 200 मीटर तक घसीटा। सूचना पर एसपी, अपर एसपी व सीओ ने घटनास्थल पहुंच जांच की। मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी छोटे भाई व उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बिलवई गांव निवासी रमेश राजपूत (35) मजदूरी का काम करता था। वह खेत में बनी झोपड़ी में रहता था। दो माह पहले रमेश ने अपने छोटे भाई अनिल से फसल की कटाई के लिए एक हजार रुपये उधार लिए थे। बुधवार रात रमेश अपनी बड़ी पुत्री खुशबू को साथ लेकर खेत में बनी झोपड़ी में सोने गया था। रात करीब दो बजे छोटा भाई व उसकी पत्नी सुधा खेत में पहुंच गए और रुपये वापस करने की बात कहते हुए गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर अनिल ने रस्सी से गला घोंटकर रमेश की हत्या कर दी।

विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने फंदे की रस्सी पकड़कर शव को 200 मीटर तक घसीटा। बेटी खुशबू चीखती-चिल्लाती हुई घर पहुंची और परिजनों को घटना बताई। परिजनों के पहुंचने पर आरोपी उन्हें भी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर एसपी अपर्णा गुप्ता, अपर एसपी सत्यम, सीओ रामप्रवेश राय व कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी सरसुतिया की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अनिल व उसकी पत्नी सुधा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अपर एसपी का कहना है कि रस्सी बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed