फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mahabodhi express stand 30 minutes on kanpur dehat

30 मिनट झींझक में खड़ी रही महाबोधि एक्सप्रेस, दिल्ली हावड़ा रेलवे रुट पर चल रही थी पटरी की मरम्मत

Thu, 07 Mar 2019 11:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 07 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
mahabodhi express stand 30 minutes on kanpur dehat
डेमो
दिल्ली हावड़ा रेलवे रुट पर कानपुर देहात के झींझक अंबियापुर रेलवे स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर ब्लाक लगाकर टीटीएम मशीन द्वारा पटरी मरम्मत का काम किया गया। इस बीच करीब 30 मिनट तक झींझक रेलवे स्टेशन पर डाउन की महाबोधि एक्सप्रेस खड़ी रही।
विज्ञापन


स्टेशन की कैंटीन बंद होने के कारण लोग पानी के लिए भी परेशान हो गए। झींझक व अंबियापुर स्टेशन के बीच में गेट नंबर 101 के पास बने अंडरपास के ऊपर डाउन लाइन पर टीटीएम मशीन से पटरी के नीचे गिट्टी को दबाने का काम शाम 4 बजे शुरु किया गया था।
विज्ञापन


यह काम 5: 20 मिनट तक चला। एक घंटा 20 मिनट के लिए रेल कर्मियों ने ब्लाक लिया था। इस बीच डाउन लाइन 4 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली से गया जा रही महाबोधि एक्सप्रेस आ गई। इस ट्रेन को झींझक रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में सवार यात्री पानी के लिए स्टेशन में भटकते रहे। कैंटीन बंद होने से लोगों को परेशानी हुई। कई यात्री हैंडपंप में भीड़ लगाए रहे। स्टेशन मास्टर झींझक आशुतोष कुमार ने बताया ब्लाक हटने पर 5 बजकर 20 मिनट पर ट्रेन को रवाना किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed