{"_id":"64233e6c347e27ad3d068ca4","slug":"mafia-ateeq-ahmed-said-the-case-is-fake-this-was-not-the-real-kidnapping-will-appeal-in-the-high-court-2023-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ateeq Ahmed: माफिया अतीक बोला- मामला फर्जी है...असली अपहरण ये नहीं था, हाईकोर्ट में करेंगे अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ateeq Ahmed: माफिया अतीक बोला- मामला फर्जी है...असली अपहरण ये नहीं था, हाईकोर्ट में करेंगे अपील
Wed, 29 Mar 2023 12:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:53 AM IST
सार
Gangster Ateeq Ahmed: चित्रकूट में रूके काफिले के दौरान माफिया अतीक अहमद ने पत्रकारों से कहा कि हम फैसले से संतुष्ट नहीं हैं। ये मामला फर्जी है और अपहरण भी फर्जी था। मैं और भाई अशरफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे।
विज्ञापन
अतीक अहमद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट में पुलिस लाइन में अतीक अहमद का काफिला रुकने के दौरान उसने पत्रकारों से बातचीत की।उसने कहा कि वह और उसका भाई अशरफ दोनों इस अपहरण के मामले में हाईकोर्ट में अपील करेंगे। यह पूरा मामला फर्जी है। यह अपहरण भी फर्जी था और असली अपहरण यह नहीं था।
विज्ञापन
इस फैसले से हम संतुष्ट नहीं हैं और हाईकोर्ट जाकर अपील करेंगे। बता दें कि प्रयागराज से अदालत के आदेश के बाद उसे गुजरात के साबरमती जेल ले जाया जा रहा है। इस दौरान चित्रकूट से निकलकर काफिला बांदा और जालौन के लिए प्रस्थान करेगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बांदा जिले के रास्ते में अतीक अहमद का काफिला रुक गया है।
विज्ञापन
पुलिस वालों ने बताया कि लघुशंका के लिए काफिला रोका गया था। माफिया अतीक अहमद का काफिला देर रात को चित्रकूट से गुजरा। पुलिस लाइन में लगभग 25 मिनट तक काफिला रुका रहा। इस दौरान पुलिस काफिले में शामिल अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने भोजन आदि लिया।
विज्ञापन
प्रयागराज के नैनी जेल से माफिया अतीक अहमद का कडी सुरक्षा में काफिला देर रात 9.28 पर चित्रकूट जिले की सीमा मुरका बरगढ़ में प्रवेश किया था। 10 बजे काफिला मऊ से गुजरा। जिला मुख्यालय कर्वी में 10.42 पर पहुंचा और 11:13 पर भरतकूप की ओर रवाना हो गया है।