फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The eight-story building on the day of preparation and turned garbage

आठ मंजिला इमारत की तैयारी

Wed, 16 Mar 2016 12:52 AM IST
कानपुर
कानपुर Updated Wed, 16 Mar 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
The eight-story building on the day of preparation and turned garbage
मकान गिरी - फोटो : ANI
कानपुर। केडीए अब परेड में मुर्गा मार्केट स्थल पर आठ मंजिला मल्टीस्टोरी पार्किंग कम कामर्शियल कांप्लेक्स बनाएगा। इसमें डबल  बेसमेंट के अलावा छह मंजिल पार्किंग के लिए होंगीऔर दो मंजिल में कामर्शियल कांप्लेक्स बनेगा। मार्केट का नाम भी केडीए क्रिस्टल रखा जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव आगामी 21 मार्च को केडीए बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड          बैठक के एजेंटे में आगामी वित्तीय वर्ष के बजट के अलावा आठ प्रस्ताव शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

केडीए के मुख्य नगर नियोजक ने परेड में नजूल के प्लाट संख्या - 37/2 और 37/3 में प्रस्तावित मल्टीस्टोरी पार्किंग कम कामर्शियल कांप्लेक्स योजना में क्रय योग्य एफएआर (फ्लोर एरिया रेशियो) अनुमन्य किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया है। पहले यह मल्टीस्टोरी पार्किंग कम कामर्शियल कांप्लेक्स डबल बेसमेंट सहित छह मंजिला बनना           था। अब 33 परसेंट पर्चेजिबिल एफएआर लेकर इसे आठ मंजिला करने की योजना है। केडीए अफसरों का कहना है कि इससे वहां दुकानें ज्यादा बन सकेगी। ऐसा होने पर 13808 स्कावायर मीटर तक निर्माण किया जा सकेगा। बिल्डंग की ऊंचाई भी 20 मीटर से बढ़कर 27 मीटर हो जाएगी। इस प्रकार कामर्शियल क्षेत्र लगभग 25 प्रतिशत बढ़ने से ज्यादा दुकानें बनेंगी और दुकानों की पहले से अनुमानित कीमत (50 - 55 लाख) भी घटने की संभावना है। मल्टीस्टोरी पार्किंग में भी 400 के बजाय 430 कारें खड़ी हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed