फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lover couple committed suicide in kanpur Dehat

UP: पेड़ पर फंदे से लटकते मिले प्रेमी युगल, आत्महत्या से पहले दोनों ने निभाईं शादी की रस्में, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 03 Sep 2022 02:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 03 Sep 2022 02:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में प्रेमी युगल की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
lover couple committed suicide in kanpur Dehat
प्रेमी युगल ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में अलीपुर रामहार के मजरा तारन पुरवा निवासी प्रेमी युगल नीम के पेड़ से लटकते मिले। आत्महत्या करने के पूर्व प्रेमी युगल ने पेड़ के नीचे शादी की रस्में निभाईं और उसके बाद एक साथ अलग-अलग दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


प्रेमी पैरों से दिव्यांग है और उसकी प्रेमिका सजातीय व उसके घर के पास की ही रहने वाली है। शनिवार सुबह शौच के लिए गई महिलाओं ने प्रेमी युगल को फांसी पर लटकते देखा तो कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


पेड़ पर कैसे चढ़ा दिव्यांग प्रेमी 
प्रेमी युगल के आत्महत्या करने की खबर पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि प्रेमी विनोद कुमार पैरों से दिव्यांग है। ऐसे में वह नीम के पेड़ पर करीब 10 फुट ऊपर चढ़कर फांसी कैसे लगा सकता है। दोनों के परिजन शादी के विरोध में थे। लोगों ने हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed