फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Love Jihad in Fatehpur, conversion before marriage, kidnapping of a girl for the second time

Love Jihad: निकाह से पहले धर्मपरिवर्तन, दूसरी बार हुआ युवती का अपहरण, छह माह पहले भी किया था प्रयास

Thu, 06 Apr 2023 07:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 06 Apr 2023 07:31 PM IST
सार

Fatehpur Crime: खागा कोतवाली क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। इसमें एक युवती का निकाह से पहले धर्मपरिवर्तन के लिए अपहरण किया गया है। आरोपी छह माह पहले भी युवती का धर्मपरिवर्तन का प्रयास कर चुके हैं।

विज्ञापन
Love Jihad in Fatehpur, conversion before marriage, kidnapping of a girl for the second time
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। एक युवती का धर्मपरिवर्तन और निकाह के लिए अपहरण किया गया है। बताया जा रहा है कि छह माह पहले भी आरोपी प्रयास कर चुके हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती चार अप्रैल से लापता है। युवती के पिता ने मझखोर निवासी जीशान के खिलाफ बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में जौवाद, आयुब, हिदायत उल्ला, अब्दुल कयूम, नसीब बानो पत्नी अजमद अली और जीशान के पिता हबीबउल्ला को अपहरण में सहयोगी बनाया है।
विज्ञापन

युवती के रिश्ते में मामा और पूर्व प्रधान ने बताया कि करीब छह माह पहले धर्मपरिवर्तन और निकाह के लिए भी भांजी का अपहरण किया था। वह लोग सूचना पर पहुंच गए थे। पुलिस को भी बुलाया था। आरोपियों ने वहां धर्मपरिवर्तन की बात से इनकार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के बयान के बाद होगी कार्रवाई
कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। युवती के बरामद होने के बाद बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में परिजनों से भी पूछताछ की गई है। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।

किशोरी का अपहरण
वहीं, धाता थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी (14) तीन अप्रैल को लापता हो गई। किशोरी के पिता ने बताया कि पुत्री घर में अकेली थी और वे परिवार समेत महुआ बीनने गए थे। घर लौटने पर किशोरी की खोजबीन चालू की गई। जानकारी मिली कि डेंडासाही गांव का गोलू उर्फ प्रदीप सोनकर बेटी को अगवा कर ले गया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed