{"_id":"6047cc718ebc3ec752290795","slug":"loot-theft-dehat-news-knp6166466130","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मकान में महिला को पीट जेवर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन मकान में महिला को पीट जेवर लूटे
विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा। कस्बे के मालवीय नगर में मंगलवार की भोर पहर निर्माणाधीन मकान में अज्ञात व्यक्ति ने वृद्ध महिला से मारपीट कर जेवर लूटकर फरार हो गया। पीड़िता के साथ उसका पांच साल के पौत्र भी साथ में था, वह सुबह मकान से भैंस निकालने गई थी। पुलिस छानबीन कर रही है।
मालवीय नगर के रहने वाले रामप्रकाश कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हैं। घर के पास प्लाट में मकान बनवा रहे हैं। मंगलवार भोर उसकी पत्नी कुसमा देवी पांच साल के पौत्र को लेकर निर्माणधीन मकान में बंधी भैंस को बाहर निकलने गई थीं। वहां पौत्र को एक तरफ खड़ाकर वह भैंस निकालने लगीं। इसी दौरान पहले से मौजूद किसी व्यक्ति ने पीछे से आकर कुसमा से मारपीट कर गोबर के ढेर पर धक्का देकर गिरा दिया।
कुसमा कुछ समझ पाती इससे पहले वह गले से सोने का मंगलसूत्र व कान के बाले लूट कर फरार हो गया। कुसमा से घर जानकर पति को घटना बताई तो उन्होंने यूपी-112 को सूचना दी। कुसमा ने बताया कि लगभग 50 हजार के जेवर थे। थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह ने बताया कि कुसमा ने तहरीर दी है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।