फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lok Sabha Result: Akhilesh lagged behind his own record even after getting highest number of votes

Kannauj Lok Sabha Result: सबसे ज्यादा वोट लाकर भी अपने ही रिकॉर्ड से पीछे रह गए अखिलेश

Sat, 08 Jun 2024 04:50 PM IST
शिखा पांडेय तारिक इकबाल, अमर उजाला, कन्नौज
तारिक इकबाल, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 08 Jun 2024 04:50 PM IST
सार

Kannauj Lok Sabha Result 2024: कन्नौज में अखिलेश यादव के नाम सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड दर्ज है। 2004 के चुनाव में तीन लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से उन्हें जीत मिली थी।

विज्ञापन
Lok Sabha Result: Akhilesh lagged behind his own record even after getting highest number of votes
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कन्नौज संसदीय सीट पर सबसे ज्यादा वोट हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया है। इस बार उन्हें छह लाख से ज्यादा वोट मिले हैं। इसके पहले कभी किसी प्रत्याशी को छह लाख या उससे ज्यादा वोट नहीं मिले थे। हालांकि जीत के अंतर के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने से वह चूक गए। इस सीट पर 2004 के चुनाव में उनके नाम तीन लाख से भी ज्यादा वोटों के अंतर से जीत का रिकॉर्ड है। वोटों के अंतर से यह उनकी दूसरी बड़ी जीत है।
विज्ञापन


कन्नौज संसदीय सीट से अखिलेश यादव चौथी बार लोकसभा का चुनाव जीतने में कामयाब हुए हैं। हर चुनाव में उनके नाम अलग और अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। 2000 के चुनाव में जब वह पहली बार जीते थे तो इस सीट पर पहली बार हुए उपचुनाव में जीत का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हुआ। उस चुनाव में वह 58725 वोट से जीते थे। अगले चुनाव 2004 में उन्होंने तीन लाख से ज्यादा वोट के अंतर से चुनाव जीता। उन्हें कुल 464367 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे बसपा के ठाकुर राजेश सिंह को 156994 वोट मिला था।
विज्ञापन

भाजपा के रामानंद यादव को 112349 वोट ही मिला था। इस तरह अखिलेश यादव वह चुनाव 307373 वोट के भारी अंतर से जीते थे। इस सीट पर अब तक यह रिकॉर्ड कायम है। 2009 के चुनाव में अखिलेश यादव 115864 वोट के अंतर से जीते थे। इस बार वह 170922 वोट के अंतर से जीते हैं। वोटों के अंंतर से यह उनकी दूसरी बड़ी जीत है। किसी भी प्रत्याशी की यह इस सीट पर दूसरी बड़ी जीत है। इस तरह अखिलेश यादव के नाम ही सबसे बड़ी तीन जीत का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

अखिलेश को हर चुनाव में इस तरह मिले वोट
चुनाव मिले वोट   जीत का अंतर मत प्रतिशत
2000 का उपचुनाव 306054 58725 43.10
2004 का चुनाव 464367 307373 61.21
2009 का चुनाव 356895 115864 45.52
2024 का चुनाव 642292 170922  52.74


 
विज्ञापन

पिछले चुनाव में सुब्रत-डिंपल ने पार किया था पांच लाख का आंकड़ा
2019 के चुनाव में पहली बार किसी प्रत्याशी को पांच लाख या उससे ज्यादा वोट मिले थे। भाजपा से जीते सुब्रत पाठक और सपा से लड़ीं डिंपल यादव दोनों को ही पांच लाख से ज्यादा वोट मिले थे। सुब्रत पाठक को 563087 वोट मिले थे, जबकि डिंपल यादव को 550734 वोट मिले थे। इस बार अखिलेश यादव ने पिछले चुनाव में मिले वोट का आंकड़ा पार करने के साथ ही पहली बार यहां से छह लाख से ज्याजा वोट हासिल करने का भी रिकॉर्ड बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed