फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lockdown: 150 buses leave from Kanpur to bring passengers from Delhi border

दिल्ली बॉर्डर पर फंसे यात्रियों को लाने के लिए कानपुर से 150 बसें रवाना, घर पहुंचाने की कवायद शुरू

Sun, 29 Mar 2020 09:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 29 Mar 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
lockdown: 150 buses leave from Kanpur to bring passengers from Delhi border
दिल्ली बॉर्डर पर फंसे यात्री - फोटो : गूगल
दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर फंसे हजारों यात्रियों को उनके शहरों में छोड़ने के लिए कानपुर क्षेत्र की 150 बसें गई हैं। इसमें 82 बसें कानपुर के अलग-अलग चारों डिपो से और 68 बसें उन्नाव और फतेहपुर से गई हैं।
विज्ञापन


डिपो से सैनिटाइज्ड बसें ही रवाना की गई हैं। ये यहां से किसी भी यात्री को लेकर नहीं गई हैं, क्योंकि बसों में जो भी यात्री बैठाया जाएगा, उसकी थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी है। दिल्ली से आने वाले यात्रियों को इन बसों में बैठाकर उनके जिलों में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


विकास नगर डिपो के एआरएम दीपक चौधरी ने बताया कि विकास नगर डिपो की 22 जनरल बसें भेजी गई हैं। कानपुर में किदवई नगर, आजाद नगर और फजलगंज डिपो के अलावा फतेहपुर और उन्नाव डिपो की बसें भेजी गई हैं। कहा गया है कोरोना का वायरस ठंडे और कम तापमान में सक्रिय रहता है। इस लिए एसी बसों को नहीं भेजा गया है। रोडवेज प्रबंधन पूरी तरह से एहतियाती कदम उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed