फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Linemans body found behind power substation in Kannauj family alleges murder brother said this

Kannauj: विद्युत उपकेंद्र के पीछे मिला लाइनमैन का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, भाई ने कही ये बात

Tue, 05 Nov 2024 10:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 05 Nov 2024 10:23 AM IST
सार

Kannauj News: गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र के पीछे लाइनमैन का शव पड़ा मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया और उपकेंद्र के बाहर शव रखकर की कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन
Linemans body found behind power substation in Kannauj family alleges murder brother said this
मृतक के भाई से जानकारी लेते कोतवाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में बिजली विभाग में संविदा पर तैनात लाइनमैन का शव उपकेंद्र के पीछे झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। परिजन शव को उपकेंद्र के गेट पर रखे हुए हैं।

विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मरहरिया निवासी धर्मवीर दोहरे गुगरापुर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन पद पर तैनात था। भाई प्रदीप कुमार ने बताया कि रात तीन बजे उपकेंद्र से किसी का फोन आया जिस पर धर्मवीर वहां चला गया। सुबह छह बजे विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ का फोन आया कि तुम्हारा भाई बेहोशी की हालत में उपकेंद्र के पीछे पड़ा है।
विज्ञापन

मौके पर वह साथियों से पहुंचा, तो भाई के मुंह से झाग निकल रहा था। उसे गुरसहायगंज उपचार के लिए ला रहे थे, तभी उसकी रास्ते में मौत हो गई। भाई ने हत्या का आरोप लगाकर शव को गुरसहायगंज विद्युत उपकेंद्र एसडीओ कार्यालय के सामने रखकर प्रदर्शन किया। सूचना पाकर मौके पर भारी भीड़ लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

घोटाला दबाने के लिए हुई है हत्या
कोतवाल आलोक दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की पूछताछ की। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मृतक का भाई प्रदीप कुमार भी गुगरापुर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर लाइनमैन है। उसने बताया कि बिजली बकाया के 60 लाख रुपये वसूले गए थे, जिन्हें जेई और टीजी लाइनमैन ने विभाग में जमा नहीं किया। इस घोटाले को दबाने की वजह से भाई की हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed