{"_id":"5d0d1a2a8ebc3e079f1b389e","slug":"lichchavi-exp-train-cancelled-from-24-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिच्छवी एक्सप्रेस से करने जा रहे हैं यात्रा तो आपके लिए जरूरी खबर, 24 जून से निरस्त रहेगी ये ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिच्छवी एक्सप्रेस से करने जा रहे हैं यात्रा तो आपके लिए जरूरी खबर, 24 जून से निरस्त रहेगी ये ट्रेन
Sat, 22 Jun 2019 12:41 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
लिच्छवी एक्सप्रेस 24 जून से निरस्त
बिहार के सोनपुर-छपरा रेलखंड पर ट्रैक, सिग्नल की मरम्मत का काम होने से आनंद विहार टर्मिनल (नई दिल्ली) से सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन तक चलने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस 24 जून से निरस्त रहेगी।
दिल्ली से सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस (14006) 24 जून से एक जुलाई और सीतामढ़ी से दिल्ली जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस (14005) 26 जून से तीन जुलाई तक निरस्त रहेगी।
इससे पहले लखनऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर वाशेबल ऐप्रन का काम होने और दिल्ली-हावड़ा रूट के भाऊपुर रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम होने के कारण 21 ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
लखनऊ और हावड़ा रूट पर रोजाना चलने वाली कई मेमू और इंटरसिटी भी निरस्त रहेंगी। इससे रोजाना चलने वाले हजारों दैनिक यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यह निरस्तीकरण चरणबद्ध तरीके से 25 जून से 16 जुलाई तक रहेगा।