फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   License of two medical stores for selling fake medicine revoked in kanpur

कानपुर में नकली दवा बेचने में दो मेडिकल स्टोरों का लाइसेंस निरस्त

Thu, 19 Sep 2019 12:40 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Sep 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
License of two medical stores for selling fake medicine revoked in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर में नकली दवा के क्रय-विक्रम मामले में दो मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। औषधि निरीक्षक संदेश मौर्य के अनुसार स्वरूपनगर के कोहली मेेडिकल स्टोर और पायनियर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त किया गया है। यहां जांच में 21 में से 13 दवाएं नकली पाई गईं।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक अब अपनी कोर्ट में मुकदमा दाखिल करेंगे जिसमें सुनवाई के बाद फैसला आएगा। ऐसे मामलों में एफआईआर नहीं लिखाई जाती बल्कि सीधे कोर्ट में मुकदमा होता है। नकली दवा के मामले में कोहली मेसर्स के बारे में पता चला है कि उसने यूडीलीव 300 नामक टेबलेट को गलत तरीके से खरीदा-बेचा।
विज्ञापन


मामले का खुलासा फतेहपुर औषधि निरीक्षक को मिले शिकायती पत्र से हुआ। इसके बाद फतेहपुर के कुछ मेडिकल स्टोर्स पर छानबीन की गई। तब जाकर पता चला कि कानपुर के कोहली मेडिकल स्टोर्स से नकली दवाओं की बिक्री की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed