फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: षड़यंत्र कर के 'मौत के घाट' उतारा गया तेंदुआ, कुछ दिनों पहले ही जंगलों में छोड़ा गया था

Sat, 27 Jan 2018 08:35 AM IST
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sat, 27 Jan 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
Leopard killed in chitrakoot manikpur forest
चित्रकूट में मारा गया तेंदुआ

सहारनपुर और जौनपुर से पकड़े गए तेंदुओं को चित्रकूट मानिकपुर के जंगलो मे छोड़ दिया गया। जिनमे से एक को सरैया घाटी के गड़चपा वन में मौत के घाट उतार दिया गया है। तेंदुए को मारने वाले वन विभाग के अधिकारी ही हैं। 


 

पाठा के जंगल में एक मादा तेंदुआ की हत्या

Leopard killed in chitrakoot manikpur forest
तेंदुए के शव को जलाते वन विभाग के लोग
पाठा के जंगल में एक मादा तेंदुआ की हत्या कर दी गई। उसकी गर्दन में गहरा घाव था। पोस्टमार्टम में मौत की वजह फेफडे़ में हुए संक्रमण को बताया गया है। हालांकि कुछ वन अधिकारी गोली मारकर हत्या की बात दबे शब्दों में कह रहे हैं।  मानिकपुर के चूल्ही जंगल में गुरुवार को वन विभाग की रेंज गणचपा ब्लाक में तेंदुए का शव मिला। गले में गहरा घाव था।

फेफड़ों में संक्रमण बताया गया

Leopard killed in chitrakoot manikpur forest
तेंदुए का शव
आशंका है कि इसकी हत्या की गई है। मौके पर पहुंचे वन विभाग डीएफओ आरके त्रिपाठी और रेंजर बृजमोहन शुक्ला ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद जंगल में ही अंतिम संस्कार करा दिया। डीएफओ व रेंजर का कहना है देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फेफड़ों में संक्रमण बताया गया है। कुछ वन विभाग के अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर दावा किया कि तेंदुए को गोली मारी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकारी मिलाते हैं खाद्य पदार्थ में विस्फोटक 

Leopard killed in chitrakoot manikpur forest
तेंदुए के शव को जलाते वन विभाग के कर्मचारी
जंगली जानवरों का शिकार करने के  लिए शिकारी खेत व आसपास खाद्य पदार्थ में विस्फोटक सामग्री मिलाकर रखते हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार सूअर का शिकार करने के लिए ऐेसे गोले बनाए जाते हैं। यह गोला खाते ही जानवर के शरीर के अंदर विस्फोट होता है और उसकी मौत हो जाती है। तेंदुए की मौत के पीछे इस तरह का गोला खाने का कारण समझ में नहीं आ रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed