फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Leopard dies after being hit by an unknown vehicle accident on Bundelkhand Expressway

Jalaun: अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसा…वन विभाग ने शव कब्जे में लिया

Thu, 20 Mar 2025 03:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 20 Mar 2025 03:36 PM IST
सार

Jalaun News: वन विभाग की टीम ने आवश्यक जांच के बाद तेंदुए के शव को जंगल में ले जाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
Leopard dies after being hit by an unknown vehicle accident on Bundelkhand Expressway
तेंदुए की मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के प्वाइंट नंबर 235 पर बुधवार रात एक तेंदुआ तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेंदुआ रात के समय जंगल से निकलकर सड़क पार कर रहा था। तभी तेज गति से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

विज्ञापन

हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने सड़क किनारे मृत तेंदुए को देखा और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर कुठौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई, जिस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर डॉक्टर के पास ले गई।
विज्ञापन

हादसे होने की बढ़ जाती है संभावना
यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वन विभाग की टीम ने आवश्यक जांच के बाद तेंदुए के शव को जंगल में ले जाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। क्योंकि एक्सप्रेसवे से सटे जंगलों में वन्यजीवों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे इस तरह के हादसे होने की संभावना बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed