कानपुर कैंट के गोला घाट पर उस समय हड़कंप मच गया जब लाइट, कैमरा-एक्शन के बीच अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग के साथ गोलियां चलने लगीं। पुलिस इंस्पेक्टर बने बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा असलहों से लैस सिपाहियों के साथ गंगा किनारे सह अभिनेता जिमी शेरगिल का एनकाउंटर कर रहे थे। यह सीन था फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ की शूटिंग का। लखनऊ के बाद पूरी फिल्म यूनिट मंगलवार को कानपुर में अहम सीन शूट करने आई हुई थी।
2 of 6
फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ की शूटिंग
लवली वर्ल्ड एंटरटेन्मेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता अजय सिंह राजपूत मूल रूप से रांची के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि यह उनकी पहली फिल्म है लेकिन बॉलीवुड के सभी मंझे अभिनेताओं, राइटर और टेक्नीशियन को लिया है।
3 of 6
फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ की शूटिंग
लीड रोल में बॉलीवुड एक्टर जिमी शेरगिल, यशपाल शर्मा और माही गिल के अलावा सौरभ शुक्ला, नंदीश सिंह, सुप्रिया पिलगाओंकर, पवन मल्होत्रा और मुकेश तिवारी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ के डायरेक्टर मनोज झा, क्रिएटिव डायरेक्टर प्रिंस सिंह, डायरेक्टर मनोज झा, आर्ट डायरेक्टर राम किशोर त्रिपाठी, एक्शन डायरेक्टर अमर शेट्टी और डीओपी योगेश हैं।
4 of 6
फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ की शूटिंग
कानपुर में केवल एक दिन की शूटिंग होनी थी फिल्म के बाकी सीन लखनऊ में ही शूट हो रहे हैं। गोला घाट पर शूटआउट का सीन लेने के लिए 200 लोगों की टीम लखनऊ और मुंबई से कानपुर आई है। यह फिल्म मई 2019 में रिलीज होगी।
दिलीप शुक्ला का ससुराल है कानपुर
फिल्म के राइटर दिलीप शुक्ला का ससुराल कानपुर आरके नगर में है और उनकी बहन रामबाग में रहती हैं। दिलीप इससे पहले सलमान खान, सनी देओल, आमिर खान, अक्षय कुमार की फिल्मों की कहानियां लिख चुके हैं।