फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lady slapped auto driver in mahoba

पति के सामने पकड़ा पत्नी का हाथ, चौराहे पर चप्पलों से पीटा गया 

Fri, 08 Nov 2019 02:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 08 Nov 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
lady slapped auto driver in mahoba
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

महोबा के चौराहे पर रोडवेेज के पास एक महिला को हाथ पकड़कर ऑटो में बैठाने से महिला भड़क गई। उसने ऑटो चालक की पति के साथ मिलकर सरेआम पिटाई कर दी। बीच-बचाव के बाद मौका पाते ही चालक ऑटो लेकर फरार हो गया।

 

मौके पर पहुंचे लोगों  ने कहा कि कई ऑटो चालक सवारी बैठाने के चक्कर में महिलाओं से बदतमीजी कर देते हैं। वहीं पुलिस कर्मी मूक दर्शक बनी रहती है। 
जिले की सरहद से सटे थाना लवकुश नगर क्षेत्र के एक गांव की महिला पति के साथ महोबा आई थी।

 

घर जाने के लिए महिला जैसे ही रोडवेज बस स्टैंड के पास पहुंची तो आटो चालकों की आवाज सुनकर महिला एक आटो की तरफ जाने लगी। तभी पीछे खड़े आटो चालक ने महिला का हाथ पकड़कर अपने आटो की तरफ खींचकर बैठने को कहा, इस पर महिला आग बबूला हो गई।

विज्ञापन

 

महिला ने पति के साथ आटो चालक की सरेआम चप्पलों से पिटाई कर दी। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ और आटो चालकों ने बीच-बचावकर आटो चालक को महिला से बचाया। महिला से बचकर चालक मौके से आटो लेकर फरार हो गया। महिला ने कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed