फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   महिला ने हिस्ट्रीशीटर को शेर बता सोशल मीडिया पर किया वायरल, एफआईआर

महिला ने हिस्ट्रीशीटर को शेर बता सोशल मीडिया पर किया वायरल, एफआईआर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
महिला ने हिस्ट्रीशीटर को शेर बता सोशल मीडिया पर किया वायरल, एफआईआर
महिला ने हिस्ट्रीशीटर को शेर बता सोशल मीडिया पर किया वायरल, एफआईआर कानपुर। आठ पुलिस कर्मियों को मौत के घाट उतारने वाले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को शेर बताया सोशल मीडिया पर वायरल करने वाली महिला के खिलाफ फजलगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक रीता पांडेय नाम की महिला ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को शेर की तरह बताया। उसने विकास दुबे का अभिनंदन करते आपत्तिजनक बातें लिखी हैं। शनिवार शाम लोगों ने यह कमेंट पढ़ा तो भड़क उठे और उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सूचना देकर उस महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। लोगों ने कहा कि जो लोग अपराधियों और समाजविरोधी व्यक्तियों के हिमायती बने हैं, उन्हें भी सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए। थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि आइटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed