फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जुड़वा बच्चों की हत्या से दहला चित्रकूट, यूपी से एमपी तक बवाल, 1500 प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Mon, 25 Feb 2019 05:27 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 25 Feb 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
kidnapping of twin brothers chitrakoot murder case news update
डेमो पिक
12 फरवरी को चित्रकूट जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से अपहृत तेल उद्यमी के जुड़वा बेटों के शव रविवार को यूपी के बांदा जिले में मिले थे। घटना से आक्रोशित लोगों ने जिले में जमकर बवाल किया था।


इस घटना के बाद चित्रकूट के जानकी कुंड के पास हुए धरना प्रदर्शन व तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने लगभग डेढ़ हजार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ रिपोर्ट नयागांव मध्य प्रदेश थाने में दर्ज हुई है। 
 
kidnapping of twin brothers chitrakoot murder case news update
डेमो पिक
रविवार को बांदा की यमुना नदी से दोनों बच्चों के शव मिलने के बाद से चित्रकूट में जमकर बवाल हुआ था। आक्रोशित लोगों पर काबू पाने के लिए जिले के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी।
 
kidnapping of twin brothers chitrakoot murder case news update
डेमो पिक
यहां लोगों को तोड़फोड़, पुतला दहन करता देख पुलिस लाठी चार्ज करने पर मजबूर हो गयी थी। यहां तक कि मामला शांत कराने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े थे। इसके बाद जिले में धारा 144 लागू कर दी गयी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
kidnapping of twin brothers chitrakoot murder case news update
डेमो पिक
जानकारी के अनुसार हत्या करने के बाद अपराधियों ने शव को अवगासी घाट पर फेंक दिए थे। बांदा जिले में दोनों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम हुआ था। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने जानकीकुंड ट्रस्ट के मॉल में भी तोड़फोड़ की थी। 
विज्ञापन
kidnapping of twin brothers chitrakoot murder case news update
डेमो पिक
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एमपी के चित्रकूट से अपहृत जुड़वा बच्चों को यूपी में मृत पाए जाने पर रविवार को ट्वीट कर कहा था कि मैं दोनों बच्चों को श्रद्धांजलि देता हूं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। हमें उम्मीद थी कि सरकार और प्रशासन इसे गंभीरता से लेगी और बच्चों को बचाएगी। इस घटना ने मुझे अंदर तक हिला कर रख दिया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed