फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   keshav prasad maurya statement about bsp and sp

आज की समस्याओं के लिए पहले की सपा-बसपा सरकार जिम्मेदारः उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद

Tue, 27 Mar 2018 10:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 27 Mar 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
keshav prasad maurya statement about bsp and sp
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद कानपुर पहुंचे
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास की विचारधारा पर काम कर रही है। अब सिर्फ पांच नहीं, सभी 75 जिलों में विकास कराए जा रहे हैं। परोक्ष रूप से सपा पर निशाना साधते हुए मौर्य ने कहा कि पहले सिर्फ पांच जिलों में ही विकास होता था। वर्तमान समस्याओं के लिए पहले की सपा-बसपा सरकार जिम्मेदार हैं। गोरखपुर और फूलपुर की हार पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जगाने वाली है। 2019 में एक बार फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

पीएसआईटी कॉलेज, भौंती के सभागार में अमर उजाला संवाद के प्रारंभिक सत्र की शुरुआत में उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि  1.21 लाख किलोमीटर लंबी गड्डों वाली सड़कें हमें विरासत में मिली थीं। अब 1.20 लाख किलोमीटर सड़कें गड्डा मुक्त कर दी गई हैं। सड़क निर्माण के साथ अधिकारियों और अभियंताओं के भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगाया गया है। पार्टी कार्यकर्ता सरकार के सेतु हैं। पार्टी के विधायक, मंत्री, कार्यकर्ताओं को सरकारी अधिकारियों को सम्मान देना होगा। इन अधिकारियों को सपा-बसपा के सरकारों वाली आदत बदलनी होगी। कार्यकर्ताओं को सम्मान न देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह इस शहर के प्रभारी मंत्री है। इस नाते कानपुर के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed