फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KDA most expensive scheme ready

केडीए की सबसे महंगी योजना के फ्लैट तैयार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
KDA most  expensive scheme ready
माई सिटी रिपोर्टर आदर्श त्रिपाठी कानपुर। आखिरकार करीब तीन साल बाद विकास नगर स्थित केडीए की सिग्नेचर सिटी आवासीय योजना के 300 आवंटियों को फ्लैटों का कब्जा मिलने की राह खुल गई है। केडीए अगले सप्ताह से योजना के सभी आवंटियों के लिए फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू करेगा। इसके लिए आवंटियों को पत्र भेजने शुरू कर दिए गए हैं। केडीए अधिकारियों के मुताबिक प्रोजेक्ट के फ्लैट बनकर तैयार हो गए हैं। कागजी कार्रवाई पूरी कर आवेदन करने वाले आवंटियों की रजिस्ट्री कराकर कब्जा दे दिया जाएगा। केडीए ने अक्तूबर 2016 में 552 फ्लैटों वाली यह योजना लांच की थी। शहर के एलीट क्लास को ध्यान में रखकर लांच की गई योजना में 48.70 लाख रुपये में टू बीएचके (103.13 वर्गमीटर) और 60.71 लाख रुपये में थ्री बीएचके (128.80 वर्गमीटर) फ्लैट उपलब्ध हैं। बिना पर्यावरणीय एनओसी लिए निर्माण पर एनजीटी ने काम पर रोक लगा दी। करीब नौ माह तक पर्यावरण अनापत्ति प्रमाणपत्र के इंतजार में सिग्नेचर ग्रीन्स सिटी का काम अटका रहा। योजना के करीब 300 आवंटी फ्लैट का पजेशन मिलने की राह देख रहे थे। रेरा में हुई थी शिकायत केडीए अधिकारी कब्जा देने के नाम पर बार-बार झूठी तारीखें बताते रहे। फ्लैट का कब्जा न मिलने से परेशान आठ आवंटियों ने रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में केडीए की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर रेरा ने इस साल फरवरी में केडीए को ब्याज सहित जमा पैसा वापस करने के आदेश दिए थे। इसके बाद अधिकारियों ने रजिस्ट्री कराने और कब्जा देने के लिए आवंटियों को पत्र जारी करने का फैसला किया था। मार्च में शुरू हुई थी रजिस्ट्री की प्रक्रिया केडीए ने रेरा में शिकायत करने वालों की रजिस्ट्री मार्च से शुरू की थी। पहले 2 बीएचके वाले फ्लैटों की रजिस्ट्री कराई जा रही थी। इसके बाद लॉकडाउन लागू हो गया। लॉकडाउन के दौरान सभी श्रेणी के फ्लैटों का निर्माण पूरा हो गया। केडीए के अधिशासी अभियंता आशु मित्तल ने बताया कि सिगनेचर सिटी में फ्लैट बुक कराने वाले सभी आवं टियों की रजिस्ट्री अगले सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी। आवंटी रजिस्ट्री कराकर लैटों का कब्जा ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed