फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KCA XI Reaches Final Powered by Anjali and Siddhi's Performance

Kanpur News: अंजली और सिद्धि के खेल से केसीए इलेवन फाइनल में

Fri, 27 Mar 2026 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
KCA XI Reaches Final Powered by Anjali and Siddhi's Performance
कानपुर। लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम राधिका सिंह स्मारक राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में केसीए इलेवन ने इलाहाबाद वुमंस विंग्स को चार विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। लखनऊ स्थित सेज क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैच में इलाहाबाद वुमंस विंग्स ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 138 रन बनाए।
विज्ञापन


टीम से कात्यानी पाठक ने 33 और आस्था मिश्रा ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में केसीए इलेवन की सिद्धि सिंह ने तीन, गरिमा यादव ने दो और सिद्धि मिश्रा ने एक विकेट लिया। वहीं, केसीए इलेवन ने अंजली रावत के 65 और तृप्ति सिंह के 18 रनों की बदौलत 23.3 ओवर में छह विकेट पर 139 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन


इलाहाबाद की ओर से गेंदबाजी में मीनाक्षी यादव ने दो और वानी शुक्ला ने एक विकेट लिया। सिद्धि सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल में केसीए इलेवन का मुकाबला सहारनपुर और लखनऊ ब्लू के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed