फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Youth dies after falling from moving train body found on railway tracks in Maharajpur

Kanpur: चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, महाराजपुर में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 28 Jul 2026 12:55 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 28 Jul 2026 12:55 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात दिल्ली से बिहार लौट रहा 21 वर्षीय युवक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक के पास बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Kanpur Youth dies after falling from moving train body found on railway tracks in Maharajpur
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब आठ बजे ट्रेन से गिरकर एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना खजुरिहा रेलवे अंडरपास के पास हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान विजय कुमार गुप्ता पुत्र अनिल कुमार गुप्ता के रूप में हुई है।

विज्ञापन

वह बिहार के कैमूर जिले के थाना भभुआ अंतर्गत ग्राम व पोस्ट बारे का निवासी था। मृतक के साथ गांव जा रहे साथियों ने बताया कि विजय दिल्ली की मानेश्वर कंपनी में सीएनसी मशीन ऑपरेटर के पद पर काम करता था और वह सबके साथ ट्रेन से गांव जा रहा था। सूचना कर्ता बिट्टू कुमार ने बताया कि ट्रेन में काफी भीड़ थी और विजय गेट के पास बैठा था।

विज्ञापन





जब साथियों ने उसे गेट के पास नहीं देखा
धक्का-मुक्की के दौरान वह संतुलन खोकर चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। रात करीब आठ बजे जब साथियों ने उसे गेट के पास नहीं देखा, तो उन्होंने ट्रेन की चेन खींचकर आरपीएफ को सूचना दी। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद सरसौल चौकी प्रभारी राजमोहन मिश्रा पुलिस टीम के साथ सरसौल-प्रेमपुर स्टेशन के पास पहुंचे।

Kanpur Youth dies after falling from moving train body found on railway tracks in Maharajpur
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

10 किलोमीटर तक देर रात तक युवक की चली तलाश
रेलवे ट्रैक के किनारे-किनारे करीब 10 किलोमीटर तक देर रात तक युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह ट्रैक पर काम कर रहे रेलवे कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी कि ट्रैक के किनारे एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मृतक के साथियों से उसकी शिनाख्त कराई।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में ट्रेन से गिरने के कारण युवक को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed