{"_id":"664e377b43128294c30e1e37","slug":"kanpur-young-man-returning-after-performing-the-last-rites-of-his-brother-died-in-road-accident-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: भाई का अंतिम संस्कार कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: भाई का अंतिम संस्कार कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम
Thu, 23 May 2024 12:07 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 23 May 2024 12:07 AM IST
सार
यूपी के कानपुर में दर्दनाक हादसा हुआ। भाई का अंतिम संस्कार कर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में बिधनू के कठेरुआ गांव के पास बुधवार शाम भाई का अंतिम संस्कार कर लौट रहे बाइक सवार युवक की हाईवे पर ट्रक की टक्कर से मौत हो गयी। कठारा ग्राम पंचायत के मजरे गजापुर निवासी दिनेश सविता 40 बुधवार शाम अपने बड़े भाई सर्वेश का अंतिम संस्कार कर बाइक से घर वापस आ रहे थे। इसी बीच कठेरुआ गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से वह बाइक समेत हाईवे के बीचों बीच गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सर्वेश को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान हैलट में उनकी मौत हो गयी। बिधनू थाना प्रभारी प्रेमचंद्र कनौजिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।