फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Worker dies at RO plant suspected electrocution body sent for postmortem

कानपुर: आरओ प्लांट में कर्मचारी की मौत, करंट की चपेट में आने की आशंका, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 29 Sep 2026 01:17 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 29 Sep 2026 01:17 PM IST
सार

Kanpur News: नवाबगंज मैनावती मार्ग स्थित एक आरओ प्लांट में काम करने वाले कर्मचारी की सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि हाल ही में इलाके में भरे बारिश और बाढ़ के पानी के कारण प्लांट में फैले करंट की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
Kanpur Worker dies at RO plant suspected electrocution body sent for postmortem
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नवाबगंज मैनावती मार्ग पर स्थित आरओ प्लांट में काम करने वाले बिठूर के सिंहपुर कछार निवासी शेष बाबू अवस्थी (52) की सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि प्लांट के भीतर शेष के साथ, जो भी हुआ उसकी उन्हें जानकारी नहीं दी गई। शेष बाबू के परिवार में पत्नी प्रीति, बेटा मनीष, बेटी सृष्टि हैं।

विज्ञापन

तीन भाइयों महेश और अवधेश में शेष सबसे बड़े थे। अवधेश ने बताया कि शेष करीब 4-पांच साल से प्लांट में काम कर रहे थे। हाल में मैनावती मार्ग पर बारिश और बाढ़ का पानी प्लांट के अंदर भी भर गया था। इससे कुछ दिन वहां काम बंद रहा था। बताया जा रहा है कि शाम करीब चार बजे शेष बाबू की करंट की चपेट में ओन से मौत हुई है।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सही स्थिति हो सकेगी स्पष्ट
नवाबगंज इंस्पेक्टर राजकेसर ने बताया कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में करंट की चपेट में आने से मौत होना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed