फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Violence updates, KDA asked for the map of Dawat-e-Islami's building, also preparing to give notice

Kanpur Violence: केडीए ने मांगा दावत-ए-इस्लामी की इमारत का नक्शा, नोटिस देने की भी तैयारी

Wed, 13 Jul 2022 10:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 13 Jul 2022 10:03 AM IST
सार

पिछले दिनों कानपुर में नगर निगम के स्कूलों की जमीन पर कब्जा कर दावत-ए-इस्लामी के इंस्टीट्यूट का संचालन होता मिला था। इस मामले में शिकायती पत्र मिलने के बाद जांच शुरू की गई है। वहीं, केडीए ने दावत-ए-इस्लामी की इमारत का नक्शा मांगा है। 

विज्ञापन
Kanpur Violence updates, KDA asked for the map of Dawat-e-Islami's building, also preparing to give notice
नगर निगम के दो स्कूलों की जमीन पर खड़ी की गई पांच मंजिला बिल्डिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में केडीए अफसरों ने मंगलवार को छोटे मियां का हाता में बनी दावत-ए-इस्लामी की पांच मंजिला इमारत की जांच की। उन्होंने दावत-ए-इस्लामी के सेंटर में मौजूद लोगों से बिल्डिंग का नक्शा मांगा, तो वह नहीं दिखा सके। मौके पर काबिज लोगों को चेतावनी दी गई कि यदि उन्होंने एक-दो दिन में नक्शा नहीं दिया, तो नोटिस देकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अवैध निर्माण सील करने से लेकर ध्वस्तीकरण तक हो सकता है।

विज्ञापन

बता दें कि पुलिस प्रशासन से शिकायत की गई थी कि छोटे मियां का हाता, कर्नलगंज स्थित जिस जमीन पर पिछले साल तक सरकारी स्कूल चलता था। छह महीने पहले उस स्कूल के बच्चों को नजदीक स्थित दूसरे सरकारी प्राइमरी स्कूल में शिफ्ट कर दिया गया। शिकायत में यह जमीन नगर निगम की बताई गई, जिसे अवैध रूप से बेचा गया और उसमें अवैध रूप से ही बहुमंजिली इमारत बनवा दी गई। परेड बवाल के बाद इसमें दावत-ए-इस्लामी का सेंटर खुल गया। 

विज्ञापन

एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि इस मामले की जांच की संस्तुति करते हुए उन्होंने बीएसए, नगर निगम और केडीए को पत्र लिखा है। 11 जुलाई को बीएसए सुरजीत कुमार सिंह, नगर निगम जोन-4 की प्रभारी रहीं पूजा त्रिपाठी आदि ने मौके पर जांच पड़ताल की थी। पूजा त्रिपाठी ने उक्त जमीन नगर निगम की होने से इनकार किया और इसे निजी जमीन बताया। बीएसए ने 12 जुलाई को एसडीएम (सदर) को रिपोर्ट दी। मंगलवार सुबह केडीए प्रवर्तन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। 

जिस भवन में दावत-ए-इस्लामी का कार्यालय चल रहा है, उसका नक्शा मांगा गया है। वहां काबिज लोगों ने एक-दो दिन में नक्शा दाखिल नहीं किया, तो उन्हें अवैध निर्माण के संबंध में नोटिस दी जाएगी। नोटिस पर सुनवाई करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।  -अवनीश सिंह, विशेष कार्याधिकारी, जोन-1, केडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed