{"_id":"66573c8aa8d18183d50e2e3a","slug":"kanpur-two-accused-of-bike-theft-arrested-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: एक रखता मालिक पर नजर, दूसरा चुरा लेता बाइक, दोनों गिरफ्तार, चोरी की छह बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: एक रखता मालिक पर नजर, दूसरा चुरा लेता बाइक, दोनों गिरफ्तार, चोरी की छह बाइक बरामद
Wed, 29 May 2024 08:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 29 May 2024 08:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में सब्जी मंडी या किसी भीड़भाड़ वाले बाजारों से बाइक चुराने वाले दो चोरों को नौबस्ता और सेन पश्चिम पारा पुलिस ने पकड़ा है। शातिरों ने पूछताछ में बताया कि वह मिलकर चोरी करते थे। एक साथी बाइक मालिक पर नजर रखता था, दूसरा बाइक लेकर चंपत हो जाता था। इनके पास से चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रेसकोर्स मैदान की तरफ से दो लोग आ रहे हैं, जो चोरी की बाइक बेचने जा रहे हैं। पुलिस ने सामने से आ रही काले रंग की बाइक सवार दो युवकों को रोका। एक ने अपना नाम पार्थ उत्तम निवासी जाफरपुर सिठर्रा फतेहपुर बताया, जो वर्तमान में हंसपुरम में किराये पर रहता है।
विज्ञापन
उसका साथी अभिषेक पासवान उर्फ बागले निवासी लालपुर हंसपुरम है। यह बाइक मिस्त्री है। इन दोनों के पास जो गाड़ी मिली थी, वह साढ़ से चुराई गई है। पार्थ के ऊपर फतेहपुर में हत्या के प्रयास समेत वाहन चोरी के छह मुकदमे दर्ज हैं। दूसरे आरोपी पर फिलहाल कोई दर्ज मामला संज्ञान में नहीं आया है। एक दिन पहले पुलिस ने तीन और बाइक चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन