फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: The idols of 12 Jyotirlingas will be visible near Gautam Buddha Park

Kanpur: गौतम बुद्धा पार्क के पास होंगे 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतिरूपों के दर्शन, चिह्नित की गई पांच एकड़ जमीन

Thu, 28 Aug 2025 10:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 28 Aug 2025 10:22 PM IST
सार

Kanpur News: नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने शिवालय पार्क के लिए पांच एकड़ जमीन चिह्नित की है।

विज्ञापन
Kanpur: The idols of 12 Jyotirlingas will be visible near Gautam Buddha Park
नगर आयुक्त ने शिवालय पार्क के लिए जमीन चिह्नित की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आने वाले समय में गौतम बुद्धा पार्क के पास 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतिरूपों के दर्शन होंगे। इसके लिए यहां शिवालय पार्क बनेगा। गुरुवार को नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने निर्माण के लिए जगह चिह्नित की। बताया कि 29 अगस्त को वह केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल से इस जमीन की एनओसी के लिए बात करेंगे।

विज्ञापन


नगर आयुक्त ने शिवालय पार्क निर्माण के लिए गंगा बैराज, श्यामनगर में जगह देखने के बाद अब मातहतों के साथ इंद्रानगर स्थित बुद्धा पार्क का निरीक्षण किया। इस पार्क में आगे की तरफ पूर्व में सुंदरीकरण कराया गया था जबकि पीछे की तरफ घने पेड़, झाड़ियां हैं। यहां पार्क में पीछे की तरफ पांच एकड़ जमीन पर शिवालय पार्क बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बताया कि यह पार्क प्रयागराज के शिवालय पार्क की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। इसमें भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतिरूप (प्रोटोटाइप) स्थापित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य है कि नगरवासियों को एक ही स्थान पर सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन हो सकें और उनके धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी भी दी जा सके। पार्क के माध्यम से नागरिकों को आध्यात्मिक शिक्षा, सांस्कृतिक जानकारी एवं मनोरंजन एक ही स्थल पर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


हैप्पीनेस पार्क भी होगा विकसित
शिवालय पार्क परिसर में ही हैप्पीनेस पार्क भी विकसित किया जाएगा। इसमें शहर की हैप्पीनेस इंडेक्स प्राप्त पहचान को प्रदर्शित किया जाएगा। बच्चों और युवाओं के लिए मनोरंजन, शैक्षिक गतिविधियां भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुविधाएं भी मिलेंगी
पार्क में बच्चों के खेलकूद सहित अन्य मनोरंजक के लिए अत्याधुनिक चिल्ड्रेन पार्क, आकर्षक वॉटर बॉल झील, कैफे भी बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed