फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Suicide, Forensic team kept waiting, body of minor remained hanging for six hours

Kanpur Suicide: फोरेंसिक टीम को होता रहा इंतजार, छह घंटे तक लटका रहा नाबालिग का शव, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 18 May 2024 11:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 May 2024 11:12 AM IST
सार

Kanpur News: पनकी इलाके में नाबालिग ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया, जिनके इंतजार में नाबालिग का शव छह घंटे तक लटकता रहा।
 

विज्ञापन
Kanpur Suicide, Forensic team kept waiting, body of minor remained hanging for six hours
kanpur suicide case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के पनकी इलाके में एक बिस्कुट फैक्टरी में काम करने वाले नाबालिग ने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच लेकिन फोरेंसिक टीम के इंतजार में शव छह घंटे तक फंदे पर लटकता रहा। नाराज परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने उन लोगों को शांत कराया। नाबालिग के खुदकुशी करने की वजह परिजन नहीं बता सके है।

विज्ञापन

पनकी के सुंदरनगर निवासी सरवन सब्जी की फेरी लगाते हैं। परिवार में पत्नी शारदा, बेटा सागर (14) व बेटी संध्या है। शारदा गैस प्लांट जबकि सागर एक बिस्कुट फैक्टरी में काम करता था। सागर रोज की तरह रात ड्यूटी करने के बाद शुक्रवार की सुबह आठ बजे फैक्टरी से घर लौटा।  इसक बाद शारदा नौकरी और बेटी स्कूल चली गई। सरवन खुद घर का रसोई गैस सिलिंडर भरवाने के लिए गैस एजेंसी चले गए।

विज्ञापन

शव को फंदे से नहीं उतारा
इसी दौरान खुद को अकेला पाकर सागर ने दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। सरवन घर लौटे तो सिलिंडर ऊपर चढ़ाने के लिए सागर को बुलाया। कोई आवाज न आने पर जब वह ऊपर जाकर कमरे में देखा तो पंखे के कुंडे से सागर का शव लटका हुआ था। सरवन की सूचना देने पर पहुंची पनकी पुलिस करीब 11 बजे मौके पर पहुंच गई। हालांकि फोरेंसिक टीम को बुलाए जाने के चलते शव को फंदे से नहीं उतारा गया।

परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया
इंतजार करते परिजनों का सब्र खत्म हुआ, तो हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया और शाम करीब पांच बजे फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। इसके बाद शव को फंदे से उतारा गया। थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है और न ही खुदकुशी की वजह ही बता सके है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

शहर में कई घटनाएं हुई थी। सुबह पांच बजे से टीम के साथ हम घटनास्थलों की जांच और साक्ष्य जुटाने का काम कर रहे थे। इसी के चलते टीम देरी से पनकी पहुंच सकी। 
-प्रवीन श्रीवास्तव, फोरेंसिक टीम प्रभारी

 

कई बार देखा गया है कि बाद में परिजन आरोप लगाते है। इसलिए नाबालिग की मौत की खबर मिलने पर फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया। टीम के आने तक घटनास्थल को डिस्टर्ब नहीं किया गया, न ही शव को फंदे से पुलिस ने उतारा।  -तेज बहादुर सिंह, एसीपी पनकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed