फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Student died after getting stuck in wires

Kanpur: झूलते तारों में फंसकर टूट गई छात्र की सांसों की डोर, दर्दनाक मौत

Wed, 05 Jul 2023 09:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Jul 2023 09:51 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में एलटी लाइन की चपेट में आकर छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kanpur: Student died after getting stuck in wires
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के बिधून में झूलती एलटी लाइन की चपेट में आने से इंटरमीडिएट के छात्र की मौत हो गई। वह बकरी चराने गया था, तार इतने नीचे था कि उसकी गर्दन में लिपट गया और छात्र की तड़पकर जान चली गई। मूलरूप से शिवराजपुर निवासी हुकुम सिंह का बेटा विकास मां ननकी की मौत के बाद से अपने नाना गोविंद और नानी बिटाना के साथ गढ़ेवा गांव में ही रहता था। वह इंटरमीडिएट का छात्र था।
विज्ञापन


नाना गोविंद ने बताया कि बुधवार को विकास बकरियां चराने खेतों की तरफ गया था। वहां नाले के पास से गुजर रही 11 हजार एलटी लाइन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजली विभाग को सूचना दी। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आपूर्ति बंद करवाकर शव को पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन


गर्दन में फंसी थी एलटी लाइन
ग्रामीणों ने बताया कि एलटी लाइन की मरम्मत न होने के चलते वह काफी नीचे लटक गई थी। तार की ओर विकास का ध्यान नहीं गया और उसकी गर्दन चिपक गई। ग्रामीणों का कहना है कि एक साल पहले नाला सफाई के दौरान भी इसी लाइन की चपेट में आने से जेसीबी चालक झुलस गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिली है। मौके पर जांच के बाद लटकते तारों को जल्द बदलवाया जाएगा।- पंकज मौर्या, जेई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed