फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Student commits suicide after asked to go to school body found hanging police find no suicide note

Kanpur: स्कूल जाने को कहने पर छात्र ने दी जान, फंदे से लटका मिला शव, पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Tue, 04 Nov 2025 02:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 04 Nov 2025 02:30 PM IST
सार

Kanpur News: चकेरी में पिता द्वारा स्कूल जाने के लिए कहने पर छात्र ने नाराज होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को लिए भेजा है।

विज्ञापन
Kanpur Student commits suicide after asked to go to school body found hanging police find no suicide note
घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में पिता ने बेटे से स्कूल जाने के लिए कहा, तो वह नाराज हो गया। उसने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक कक्षा नौ का छात्र था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चंद्र विहार निवासी राजेंद्र कुमार साहू एचएएल में टेक्नीशियन के पद पर तैनात है। उनके परिवार में पत्नी पूनम, बड़ी बेटी शाम्भवी और छोटा बेटा अनंत कुमार (15) था।

विज्ञापन

पिता राजेंद्र ने बताया कि अनंत कक्षा नौ का छात्र था। वह पढ़ाई में काफी कमजोर था। वह पिछले ढाई माह से रोजाना कोई न कोई बहाना कर स्कूल नहीं जाता था। शिक्षकों ने भी उसके पढ़ाई में मन नहीं लगाने की शिकायत की थी। राजेंद्र ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्होंने बेटे को करीब छह बजे स्कूल जाने के लिए उठाया तो वह नाराज हो गया। कमरे में जाकर उसने दुपट्टे से पंखे के कुंडे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
नाश्ते के लिए बुलाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर वह कमरे में गए। जहां बेटे का शव फंदे से लटका देख उनकी चीख निकल गई। मृतक मात-पिता का इकलौता बेटा था। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed