{"_id":"6aa38bd44a1f53b8400ce0cb","slug":"kanpur-sdm-holds-public-meeting-in-patara-villagers-raise-water-drainage-issue-preservation-of-historical-pond-2026-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पतारा में एसडीएम की चौपाल, ग्रामीणों ने उठाई जल निकासी की समस्या, बोले- संरक्षित हों ऐतिहासिक तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पतारा में एसडीएम की चौपाल, ग्रामीणों ने उठाई जल निकासी की समस्या, बोले- संरक्षित हों ऐतिहासिक तालाब
Fri, 11 Sep 2026 10:38 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:38 AM IST
सार
Kanpur News: पतारा पंचायत घर में एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। ग्रामीणों ने जल निकासी और ऐतिहासिक गुमानी ताल के अतिक्रमण का मुद्दा उठाते हुए तालाबों को संरक्षित करने की मांग की।
विज्ञापन
घाटमपुर के पतारा में एसडीएम की चौपाल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के घाटमपुर में पतारा पंचायत घर में एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। चौपाल में ग्रामीणों की बताई गई समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान कस्बे के तालाबों को संरक्षित करने की भी मांग की गई। चौपाल में कस्बे की जल निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि तालाबों की पुराई न होने से जल निकासी की समस्या से जूझ रहे है।
विज्ञापन
गांव निवासी राम पाल सिंह ने बताया कि उनके पूर्वज गुमान सिंह जमींदार थे। उनके नाम से तालाब का नाम गुमानी ताल पड़ा था। राजेंद्र पाठक ने बताया कि शादी विवाह कार्यक्रम होने के बाद तालाब में कंगन प्रवाहित किए जाते थे। गांव निवासी सुंदर कहार के नाती अनिल कहार ने बताया कि उनके बाबा तालाब में सिघाड़े बोया करते थे, जब से उन्होंने सुध संभाली तब से वह उस जगह पर तालाब देख रहे हैं।
विज्ञापन
जल्द ही होगा समस्याओं का निस्तारण
उन्होंने भी कई वर्ष सिंघाड़े बोये है। उन्होंने तालाब को संरक्षित करने के साथ सिंघाड़े बोने की मांग की। तालाब का मामला एसडीएम न्यायालय में होने के चलते लोगों ने कहां कि हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। एसडीएम ने बताया कि लोगो ने पतारा कस्बे में जल निकासी की समस्या समेत अन्य समस्याओं को बताया है। जल्द ही लोगों की जल निकासी समेत अन्य समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।