{"_id":"68c6ff57b2bbc560880d3233","slug":"kanpur-report-filed-against-eight-including-nephew-of-history-sheeter-for-breaking-into-house-and-assaulting-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: घर में घुसकर मारपीट करने में हिस्ट्रीशीटर के भतीजे समेत आठ पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: घर में घुसकर मारपीट करने में हिस्ट्रीशीटर के भतीजे समेत आठ पर रिपोर्ट
Sun, 14 Sep 2025 11:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
रायपुरवा थाना
- फोटो : अमर उजाला
रायपुरवा थानाक्षेत्र के तेजाब मिल कैंपस में शुक्रवार की देर रात हिस्ट्रीशीटर के भतीजे ने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर दंपती से मारपीट की। पीड़ित ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष से भी तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
तेजाब मिल कैंपस में रहने वाले सचिन निगम ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार देर रात हिस्ट्रीशीटर मनोहर शुक्ला का भतीजा कृष्णा शुक्ला अपने साथी शशांक शुक्ला, विशाल गुप्ता, महिला और उसके पति के साथ घर के नीचे शराब पीकर गालीगलौज कर रहे थे। विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। रायपुरवा इंस्पेक्टर विजय कुमार सरोज ने बताया कि कृष्णा समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
वहीं, दूसरे पक्ष से महिला ने भी सचिन गुप्ता, धर्मेंद्र भट्ट, ओम साहू पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि शनिवार देर रात वह बर्थडे पार्टी से लौट कर आई थी तभी आरोपियों ने घर में घुसकर अश्लील कमेंट करते हुए हाथ पकड़ा और जमकर अभद्रता की। उनके चरित्र पर सवाल उठाए। इससे आहत होकर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ वीडियो बनाने के बाद जहरीला पदार्थ निगल लिया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में कृष्णा शुक्ला समेत पांच आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है।