{"_id":"686ab28716a7ffe7410820c0","slug":"kanpur-repair-of-pipeline-of-malviya-park-zonal-pumping-station-started-2025-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मालवीय पार्क जोनल पंपिंग स्टेशन के पाइपलाइन की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मालवीय पार्क जोनल पंपिंग स्टेशन के पाइपलाइन की मरम्मत शुरू
Sun, 06 Jul 2025 11:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
मालवीय पार्क में जोड़ी जा रही मुख्य पाइपलाइन
- फोटो : अमर उजाला
जलकल विभाग ने मालवीय पार्क, फीलखाना स्थित जोनल पंपिंग स्टेशन की पाइपलाइन जोड़ना शुरू कर दिया है। इस वजह से वहां से बिरहाना रोड तक के मोहल्लों में शाम को पानी की आपूर्ति ठप रही। करीब 10 हजार लोग पानी के लिए परेशान हुए।
विज्ञापन
जोड़ी जा रही मुख्य पाइपलाइन
- फोटो : अमर उजाला
जलकल विभाग जोन-1 के अधिशासी अभियंता राजकुमार पटेल ने बताया कि इस कार्य की वजह से सात जुलाई को सुबह भी इस जोनल पंपिंग स्टेशन से आसपास के मोहल्लों के लोगो को पानी नहीं मिल पाएगा। दोपहर तक मरम्मत पूरी कराकर शाम को पानी की आपूर्ति होगी।