{"_id":"5fc7902a8ebc3e9b874eeea0","slug":"kanpur-prayagraj-highway-15-kilometer-long-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सात घंटे लगा रहा 15 किलोमीटर लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सात घंटे लगा रहा 15 किलोमीटर लंबा जाम
Wed, 02 Dec 2020 06:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 02 Dec 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर-प्रयागराज हाईवे के कोरोईं मोड़ (अंजनी धाम) के पास सर्विस लेन में रोडवेज बस के खराब होने से हाईवे जाम हो गया। सात घंटे के जाम में 15 किमी तक वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर में जाम हटा, लेकिन साढ़े तीन बजे तक हाईवे में वाहन रेंगते रहे।
इस बीच रोडवेज बसों के अलावा शादी से लौट रहे दूल्हा-दुल्हन वाली गाड़ियां भी जाम में फंसीं रहीं। हाईवे के चौड़ीकरण में कोराई के पास अंडर पास बन रहा है। यहां पर वाहनों को सर्विस लेन से निकाला जा रहा है।
सुबह करीब पांच बजे फतेहपुर से कानपुर जा रही एक रोडवेज बस अंजनी धाम के पास खराब हो गई और सर्विस लेन में खड़ी हो गई। इससे पीछे से आने वाले वाहनों का निकलना बंद हो गया। थोड़ी ही देर में हाईवे पर वाहनों की अच्छी खासी लाइन लग गई।
विज्ञापन
छोटे वाहन इधर, उधर से आकर आड़ा तिरछा खड़े हो गए। पुलिस ने दो घंटे बाद जेसीबी बुलाकर रोडवेज बस को सर्विस लेन से हटाया लेकिन हाईवे पर आड़ा तिरछा खड़े वाहनों की वजह से जाम नहीं हटा सका। दोपहर 12 बजे जाम हटा, लेकिन करीब साढ़े तीन बजे तक वाहन हाईवे पर रेंगते रहे।