{"_id":"61a47ebfe7361641d93495c2","slug":"kanpur-police-made-an-announcement-and-warned-the-people-the-college-administration-vacated-the-hostel","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पुलिस ने एनाउंसमेंट कर लोगों को चेताया, कॉलेज प्रशासन ने खाली कराया हॉस्टल, रात को भी दिखा था तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पुलिस ने एनाउंसमेंट कर लोगों को चेताया, कॉलेज प्रशासन ने खाली कराया हॉस्टल, रात को भी दिखा था तेंदुआ
Mon, 29 Nov 2021 12:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:50 PM IST
सार
सोमवार सुबह से कुछ इसी तरह के संदेश नवाबगंज थाना पुलिस ने सरकारी गाड़ी को इलाके में घुमा कर पब्लिक एड्रेसिंग (पीए ) सिस्टम की मदद से दिए। नवाबगंज थाना पुलिस ने कॉलेज और आसपास के इलाके में लोगों को सचेत किया।
विज्ञापन
कैमरे में कैद तेंदुआ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावधान! इलाके में तेंदुआ घुस आया है...अपने घरों में रहें...सुरक्षित रहें...। छोटे बच्चों को घरों के अंदर ही रखें...। अकेले किसी एकांत जगह पर जाने से बचें...। दिन ढलने के बाद इलाके में बेवजह चहलकदमी न करें...। घर की खिड़की, दरवाजे बंद रखें...। अपने पालतू जानवरों को घर में ही रखें...।
घर की छतों पर जाएं तो अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें...। सोमवार सुबह से कुछ इसी तरह के संदेश नवाबगंज थाना पुलिस ने सरकारी गाड़ी को इलाके में घुमा कर पब्लिक एड्रेसिंग (पीए ) सिस्टम की मदद से दिए। नवाबगंज थाना पुलिस ने कॉलेज और आसपास के इलाके में लोगों को सचेत किया।
थाना प्रभारी आशीष कुमार द्विवेदी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीमें काम कर रही हैं। कॉलेज परिसर में तीन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। किसी को भी तेंदुआ नजर आने पर पुलिस को सूचित करने के लिए कहा कहा गया है।
विज्ञापन
वीएसएसडी कॉलेज के कैंपस में शाम पांच बजे केमिस्ट्री विभाग के करीब बनी एक पुलिया के पास हास्टल के छात्रों को गुर्राने की आवाज सुनाई दी। हलचल बढ़ने पर वे करीब गए तो पत्तों की ओट में तेंदुआ छिपा था। छात्र घबराकर कॉलेज की बिल्डिंग की ओर भागे और स्टाफ और प्रबंधन को सूचना दी।
सभी ने इसे मजाक माना और आई गई बात हो गई। रात दस बजे कैंपस में कुछ गार्ड गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें हलचल महसूस हुई। गुर्राने की आवाज आने पर वह सतर्क हो गए। फिर कैमरे के जरिए कैंपस की निगरानी करने लगे। तभी रात 12:57 बजे उन्हें कैंपस में तेंदुआ घूमते दिखा।