फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Police caught illegal telephone exchange

कानपुर पुलिस ने पकड़ा अवैध टेलीफोन एक्सचेंज, विदेशों में भारत से सस्ते दामों पर कराते थे कॉल

Sat, 23 Jun 2018 07:37 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 23 Jun 2018 07:37 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Police caught illegal telephone exchange
डेमाे पिक
यूपी में कानपुर शहर की इंटेलिजेंस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इंटेलिजेंस टीम से मिले इनपुट के अनुसार कानपुर पुलिस ने अवैध टेलीफोन एक्सचेंज पकड़ा है। यह टेलीफोन एक्सचेंज विदेशों में भारत से सस्ते दामों पर कॉल कराने की सुविधा दे रहा था। 
विज्ञापन



एसएसपी अखिलेश कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि स्वॉट टीम ने बगाही स्थित चुन्नन बिल्डिंग से चंदारी सुजातगंज निवासी मोहम्मद शहनवाज, बेकनगंज के पेंचबाग नई सड़क निवासी मोहम्मद सरफराज और बेगमपुरवा, बाबूपुरवा के मोहम्मद नायाब को गिरफ्तार किया है। ये लोग इसी बिल्डिंग में समानांतर टेलीफोन एक्सचेंज चला रहे थे।

विज्ञापन


यह गिरोह अवैध टेलीफोन एक्सचेंज के जरिए विदेशों से आने वाली इंटरनेट कॉल को वाइस कॉल में बदलकर लोगों की बात करा रहे थे। यह गिरोह लंबे समय से इंटरनेशनल कॉल को लोकल कॉल में कनवर्ट करके सरकार को करोड़ों की चपत लगा चुका है। जांच में पता चला है कि यह गिरोह सरकार को चूना लगाकर प्रत्येक माह लगभग पांच लाख रुपये कमा रहा था। पुलिस यह पता लगा रही है कि खाड़ी देशों या अन्य देशों से किन लोगों ने और किसको फोन किए गए हैं। हालांकि यह जान पाना पुलिस के लिए काफी मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 रुपये की कॉल 70 पैसे में 
इंटरनेशनल कॉल की वास्तविक लागत 8 से 16 रुपये प्रति मिनट है। जबकि समानांतर टेलीफोन एक्सचेंज से 20 से 70 पैसे में ही बातचीत कराई जा रही थी। पकड़े गए आरोपियों ने रिश्तेदारों के नाम से विभिन्न कंपनियों के 238 सिम जारी कराए थे, जिसके जरिए गिरोह का धंधा चल रहा था।


बरामद हुआ यह सामान
तीन कॉल टर्मिनेटर मशीन (वीओआईपी), 238 सिम, एक राउटर, एक सीपी डिवाइस, एक लैन ऐक्टेशन बॉक्स, चार चार्जर डिवाइस, एक स्पीकर, एक डॉटा केबिल समेत कई इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed