{"_id":"684db71a289d6abc4c06d5a9","slug":"kanpur-players-showed-their-strength-in-wrestling-and-karate-medals-were-given-to-the-winners-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कुश्ती और कराटे में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को दिए गए मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कुश्ती और कराटे में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को दिए गए मेडल
Sat, 14 Jun 2025 11:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:25 PM IST
सार
Kanpur News: 10वीं राष्ट्रीय बधिर जूनियर-सब जूनियर व 27वीं सीनियर कुश्ती व तायक्वांडो के मैच हुए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज में शनिवार को कराटे और कुश्ती के मुकाबले हुए। 10वीं राष्ट्रीय बधिर जूनियर व सब जूनियर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप व 27वीं राष्ट्रीय बधिर सीनियर कुश्ती व ताइक्वांडो चैंपियनशिप के तहत यह आयोजन डेफ स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है।
कराटे में 50 किलो वर्ग में ओडिशा के लामा प्रथम व पंजाब केवी कटनी द्वितीय रहे। 61 किलोवर्ग में केरल के मनु प्रथम, आंध्र प्रदेश के दीपक दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, 67 किलो में मध्य प्रदेश के विकास प्रथम, जम्मू कश्मीर के आहान सेकंड और मध्य प्रदेश के वैभव तृतीय स्थान पर रहे। 60 किलो में तमिलनाडु के प्रयोग नाथ प्रथम, मध्य प्रदेश के गौरव द्वितीय और महाराष्ट्र के हितेश तीसरे स्थान पर रहे। 68 किलो में गुजरात के केवन प्रथम और 50 किलोवर्ग में हिमाचल के शिवराम ने अव्वल स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा, कुश्ती के 57 किलोवर्ग में हरियाणा के प्रदीप प्रथम, यूपी के कमलनाथ द्वितीय, हिमाचल प्रदेश के सुमित तृतीय रहे। 65 किलोवर्ग में आंध्र प्रदेश के विजय पहले, महाराष्ट्र के सक्षम दूसरे व हरियाणा के ऋतिक तीसरे नंबर पर आए। वहीं, 70 किलो में राजस्थान के कृष्ण प्रथम, मध्य प्रदेश के आशीष द्वितीय, हरियाणा के अजीत तृतीय, 74 किलो में हरियाणा के आजम प्रथम, दिल्ली के इज्जत द्वितीय, महाराष्ट्र के संजय तृतीय स्थान पर रहे। 68 किलो में हरियाणा के अमित प्रथम, केरल के शंकर द्वितीय और मध्य प्रदेश के गणेश तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख विपेंद्र परमार, डायरेक्टर अंशु ठाकुर ने मेडल प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभिषेक बाजपेई ने किया।