फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur para athlete Mahendra Singh honored with National Sports Ratna for international para darts achievement

कानपुर का गौरव: नरवल के महेंद्र सिंह को 'राष्ट्रीय खेल रत्न', मलेशिया में सिल्वर जीत रचा था इतिहास

Sun, 10 May 2026 08:16 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 10 May 2026 08:16 PM IST
सार

Kanpur News: अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी एवं खेल प्रशासक महेंद्र सिंह को दिव्यांग खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और विशेष योगदान के लिए राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Kanpur para athlete Mahendra Singh honored with National Sports Ratna for international para darts achievement
लखनऊ में पुरस्कार प्राप्त करते खिलाडी महेंद्र सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक भव्य समारोह में कानपुर के अंतर्राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी महेंद्र सिंह को 'राष्ट्रीय खेल रत्न' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्वर्ण भारत परिवार ट्रस्ट की ओर से यह सम्मान उन्हें दिव्यांग खेलों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल प्रशासन के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। महेंद्र सिंह की इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव नरवल के पाली सहित पूरे जिले में खुशी की लहर है।

विज्ञापन

मलेशिया में लहराया था तिरंगा

मूल रूप से नरवल के पाली गांव के रहने वाले महेंद्र सिंह ने हाल ही में मलेशिया में आयोजित 'सेलांगोर ओपन पैरा डार्ट्स चैंपियनशिप' में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। उन्होंने स्टैंडिंग कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर न सिर्फ भारत का मान बढ़ाया, बल्कि दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एक नई मिसाल भी पेश की। ग्रामीणों का कहना है कि महेंद्र सिंह लंबे समय से दिव्यांग खेलों के विकास और खिलाड़ियों के मार्गदर्शन के लिए सक्रिय रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब इंग्लैंड वर्ल्ड कप में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

महेंद्र सिंह की उपलब्धियों का सफर यहीं नहीं रुकने वाला है। राष्ट्रीय खेल रत्न से सम्मानित होने के बाद अब वह इंग्लैंड में आयोजित होने वाले 'पैरा डार्ट्स वर्ल्ड कप' में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेल जगत के जानकारों और प्रशंसकों को पूरी उम्मीद है कि वह विश्व कप में भी शानदार प्रदर्शन कर देश की झोली में स्वर्ण पदक डालेंगे।

विज्ञापन

ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में उत्साह

उनकी इस सफलता पर पाली गांव और आसपास के क्षेत्रों में जश्न का माहौल है। खेल प्रेमियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने महेंद्र सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महेंद्र सिंह ने साबित कर दिया है कि यदि हौसला बुलंद हो, तो शारीरिक बाधाएं सफलता के मार्ग में रोड़ा नहीं बन सकतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed