फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Operation Mahakal first report filed in Jajmau noose will  tightened on land mafia and extortionists

Kanpur: ऑपरेशन महाकाल…पहली रिपोर्ट जाजमऊ में दर्ज, पीड़ित बोला- सोशल मीडिया पर छवि खराब की…रुपये मांगते हैं

Wed, 06 Aug 2025 12:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Aug 2025 12:20 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में ऑपरेशन महाकाल की शुरुआत हो गई है, जिसके तहत भूमाफियाओं और वसूलीबाजों पर नकेल कसी जाएगी। इस अभियान के तहत पहली रिपोर्ट जाजमऊ थाने में दर्ज हुई है, जिसमें सोशल मीडिया पर छवि खराब करने और पैसे मांगने के आरोप में एक हिस्ट्रीशीटर समेत कई लोगों पर केस किया गया है।

विज्ञापन
Kanpur Operation Mahakal first report filed in Jajmau noose will  tightened on land mafia and extortionists
जाजमऊ थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में भूमाफिया और वसूलीबाजों पर शिकंजा कसने के लिए ऑपरेशन महाकाल की शुरुआत हो गई है। ऑपरेशन महाकाल के तहत पहली रिपोर्ट जाजमऊ थाने में दर्ज की गई है।  जाजमऊ निवासी साहब अनवर ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

इसमें जिन नामों पर आरोप है उनमें एक बर्रा थाने का हिस्ट्रीशीटर और कथित पत्रकार दिवस पांडेय शामिल है। इसके अलावा शैलेंद्र सिंह यदुवंशी, नवीन गुप्ता, योगेश दीक्षित, अनिल  गर्ग, मोहित शर्मा पर  कम्मू शेख , फैजान हैदर, कमलेश फाइटर मुर्शीर, सिपाही सीमांत कुमार आदि शामिल हैं।

विज्ञापन

छवि खराब करने और रुपये मांगने का आरोप
इन सभी पर पीड़ित ने सोशल मीडिया पर छवि खराब करने और रुपये मांगने का आरोप लगाया है। इनमें से कमलेश और उसका कैमरा मैन जेल में है, जबकि दिवस पांडेय जिला बदर है। बता दें कि ऑपरेशन महाकाल के तहत भूमाफिया, वसूलीबाजों और उनकी मदद करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही संपत्ति का जब्तीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed