फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: One more pair of unreserved festival special trains will run via Central

Kanpur: सेंट्रल से होकर एक जोड़ी अनारक्षित त्योहार स्पेशल और चलेगी, पढ़ें पूरी जानकारी

Wed, 22 Oct 2025 09:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 Oct 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: One more pair of unreserved festival special trains will run via Central
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
छठ पर्व के लिए रेलवे ने एक जोड़ी अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन और चलाई है। ट्रेन नंबर 09483 साबरमती-मुजफ्फरपुर अनारक्षित स्पेशल प्रतिदिन साबरमती से सुबह 11:30 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 7:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 22 से 25 अक्तूबर तक चलेगी। ट्रेन नंबर 09484 मुजफ्फरपुर-साबरमती अनारक्षित स्पेशल प्रतिदिन मुजफ्फरपुर से सुबह 10:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 10 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह ट्रेन 24 से 27 अक्तूबर तक चलेगी। यह दोनों ट्रेनें महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, मारवाड़, अजमेर, जयपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सीवान, छपरा, सोनपुर और हाजीपुर स्टेशनों पर ठहराव लेंगी। ट्रेन में सामान्य और द्वितीय श्रेणी के कोच रहेंगे। 
विज्ञापन


छठ पर्व पर आठ और त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
रेलवे ने छठ पर्व पर आठ और त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें कई अनारक्षित ट्रेनें भी हैं। यह कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी होकर चलेंगी। यात्री गुरुवार से इनमें आरक्षण ले सकते हैं। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर 04837 और 04838 जोधपुर-कोलकाता विशेष साप्ताहिक ट्रेन जोधपुर से 24 अक्तूबर से हर शुक्रवार और कोलकाता से 26 अक्तूबर से हर रविवार चलेगी। ट्रेन जोधपुर से रात 12:10 बजे चलेगी। दूसरे दिन शनिवार दोपहर 2:10 बजे गोविंदपुरी आएगी और रविवार दोपहर 12:25 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इसकी रिवर्स कोलकाता से रविवार दोपहर 3:25 बजे चलेगी। सोमवार दोपहर 1:55 बजे गोविंदपुरी आएगी और मंगलवार सुबह चार बजे जोधपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 05035 बढ़नी-पुणे अनारक्षित त्योहार स्पेशल 23 अक्तूबर से हर गुरुवार चलेगी। यह बढ़नी से गुरुवार सुबह 07:45 बजे चलेगी। दोपहर 2:30 बजे सेंट्रल स्टेशन पर पहुंचेगी। अगले दिन शुक्रवार भोर 04:15 बजे पुणे पहुंचेगी। साथ ही 05039 अनारस-उधना अनारिक्षत ट्रेन 22 अक्तूबर से बुधवार को, 05041 छपरा-उधना अनारक्षित 22 अक्तूबर से हर बुधवार को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed