{"_id":"6256eb970cd00230de334d3d","slug":"kanpur-one-accused-arrested-for-attacking-lekhpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: लेखपाल पर हमला करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, अवैध कब्जा हटाने के दौरान केडीए की टीम पर हुआ था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: लेखपाल पर हमला करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, अवैध कब्जा हटाने के दौरान केडीए की टीम पर हुआ था हमला
Wed, 13 Apr 2022 08:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 13 Apr 2022 08:59 PM IST
सार
लेखपाल पर हुए हमले के मामले में नामजद आरोपी राकेश प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मुख्य आरोपियों के मोबाइल बंद हैं। इसलिए ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में पहाड़पुर बिनगवां में लेखपाल पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। वारदात में शामिल रियल एस्टेट कंपनी के अधिकारी व अन्य 30 से अधिक आरोपी फरार हैं। लेखपाल सुजीत कुमार कुशवाहा की शिकायत पर सोमवार को केडीए का प्रवर्तन दस्ता बिनगवां में अवैध कब्जा हटाने पहुंचा था।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना न देने की वजह से पुलिसकर्मी साथ में नहीं थे। दस्ते पर वहां हमला हो गया था। सुजीत कुमार के सिर पर गहरी चोट आई थी। पुलिस ने हत्या के प्रयास, सेवन सीएलए, बलवा समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
बिधनू एसओ अमित मिश्रा ने बताया कि नामजद आरोपी राकेश प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मुख्य आरोपियों के मोबाइल बंद हैं। इसलिए ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है। इन आरोपियों के परिचितों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन