फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Omicron dedicated hospital built in Hailat

कानपुर: हैलट में बना ओमिक्रॉन डेडिकेटेड अस्पताल, विदेश से आने वालों की एयरपोर्ट पर होगी कड़ी निगरानी

Wed, 01 Dec 2021 01:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 01 Dec 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Omicron dedicated hospital built in Hailat
हैलट - फोटो : amar ujala
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर शहर में अलर्ट जारी है। बुधवार से स्वास्थ्य विभाग शिक्षण संस्थानों और कालेजों के हॉस्टल में रह रहे कर्नाटक, केरल और दूसरे प्रांतों से आने वाले छात्रों की सैंपलिंग करेगा। इसके साथ ही हैलट के मैटरनिटी विंग में ओमिक्रॉन के लिए डेडिकेटेड हॉस्पिटल बना दिया गया।
विज्ञापन


अभी 22 बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर चौकसी बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं। डीएम विशाख जी. ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक बुलाक र कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विदेश से आने वाले यात्रियों पर कड़ी नजर रखें।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सूची तैयार करके प्रतिदिन मॉनीटरिंग की जाए। ओमिक्रॉन रोगियों के लिए डेडिकेटेड भवन में आक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि डेडिकेटेड अस्पताल और कोविड लैब में जांचें बढ़ाने के लिए स्टाफ और संसाधन के संबंध में डीएम को प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैटरनिटी विंग के टॉप फ्लोर को डेडिकेटेड अस्पताल बना दिया गया है। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि बाहर से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। टीमें रैंडम सैंपलिंग भी कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सूची अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed