फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur New railway lines will be laid in Panki Gati Shakti unit will lay new track 30 trains will stop there

सहूलियत: पनकी में बिछेंगी नई रेलवे लाइनें, गति शक्ति यूनिट बिछाएगी नया ट्रैक, 30 ट्रेनों का होगा ठहराव

Tue, 10 Feb 2026 02:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 10 Feb 2026 02:57 PM IST
सार

Kanpur News: उत्तर-मध्य रेलवे की गति शक्ति यूनिट पनकी धाम स्टेशन पर चौथी लाइन और माल गोदाम में तीन अतिरिक्त लाइनें बिछाने जा रही है। लोकार्पण के बाद स्टेशन पर 30 ट्रेनों का ठहराव होगा, जिससे कानपुर सेंट्रल स्टेशन का भार कम होगा।

विज्ञापन
Kanpur New railway lines will be laid in Panki Gati Shakti unit will lay new track 30 trains will stop there
पनकी धाम स्टेशन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पनकी धाम स्टेशन और माल गोदाम में रेल लाइनें बढ़ाने का कार्य स्वीकृत हो गया है। उतर-मध्य रेलवे की गति शक्ति यूनिट यह कार्य कराएगी। पनकी धाम पर चार लाइनें होने से ट्रेनों का आवागमन अधिक हो सकेगा। माल गोदाम से अधिक मालगाड़ी की आवाजाही भी हो सकेगी। पिछले साल मंडल रेलव प्रबंधक, प्रयागराज रजनीश अग्रवाल शहर आए थे।

विज्ञापन

उन्होंने पनकी धाम स्टेशन और माल गोदाम का निरीक्षण किया था। तब उन्होंने यहां रेलवे लाइनें बढ़ाने पर जोर दिया था। इसके बाद ही उत्तर-मध्य रेलवे ने इस पर कार्य शुरू किया। रेलवे की गति शक्ति यूनिट यह कार्य करा रही है। इसके तहत भाऊपुर से पनकी होते हुए जीएमसी यार्ड तक चौथी रेलवे लाइन डाली जा रही है। इससे पनकी धाम पर और ट्रेनें शिफ्ट करने में आसानी रहेगी।

विज्ञापन

नई लाइनें बिछाने का कार्य जल्द पूरा करने का प्रयास
इसके अलावा पनकी स्थित माल गोदाम में भी तीन लाइनें और बढ़ाई जा रही हैं। इससे अधिक मालगाड़ियां आ सकेंगी और लोडिंग-अनलोडिंग आसनी से हो सकेगी। उम्मीद है कि इस साल इन नई रेलवे लाइनों की सौगात मिल जाएगी। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रयास है कि नई लाइनें बिछाने का कार्य जल्द पूरा किया जाए।

लोकार्पण को तैयार पनकी धाम
बता दें कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पनकी धाम स्टेशन का पुनर्विकास कार्य 23 करोड़ से हो रहा है। यह कार्य लगभग पूरा है और अब सिर्फ लोकार्पण का इंतजार है। लोकार्पण के बाद यहां 30 ट्रेनों का ठहराव होगा। इससे पनकी से जाने वाले अधिकांश यात्रियों को गोविंदपुरी या सेंट्रल स्टेशन नहीं जाना पड़ेगा। सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों का बोझ भी कम होगा।

विज्ञापन

गति शक्ति के तहत रेलवे ट्रैक बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इससे आने वाले समय में अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन हो सकेगा और मालगाड़ियों की संख्या भी बढ़ाई जा सकेगी।  -अमित सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed