फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Misdeed with woman home guard after being given intoxicants, then Rs. 5 lakh was extorted

Kanpur: महिला होमगार्ड को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, फिर पांच लाख वसूले

Wed, 19 Mar 2025 11:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Mar 2025 11:58 PM IST
सार

Kanpur News: महिला होमगार्ड से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला बर्रा थानाक्षेत्र का है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Kanpur: Misdeed with woman home guard after being given intoxicants, then Rs. 5 lakh was extorted
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बर्रा थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला होमगार्ड के साथ परिचित युवक ने जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। साथ ही उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। बाद में आरोपी ने इन्हें वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से पांच लाख रुपये भी वसूले। गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने बुधवार को बर्रा थाने में आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पाई महिला होमगार्ड के मुताबिक फतेहपुर के सिढर्रा गांव के आशीष सैनी का उनके घर आना जाना था। तीन साल पहले 15 अगस्त को वह घर आया और अकेला पाकर उसने जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने पर आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया। इस दाैरान आशीष ने अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए। शाम को मां के लौटने पर पूरी बात बताई। मां ने आशीष से बात की तो उसने फोटो और वीडियो वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


लोकलाज और डर से उन्होंने घटना किसी से नहीं बताई। इस पर आरोपी की हिम्मत बढ़ गई और वह ब्लैकमेल करने के साथ ही अक्सर मनमानी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो रिश्तेदारों को भेजकर बदनाम कर दिया। बाद में पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने आत्महत्या करने और उसे व मां को फंसाने की धमकी दी। बुधवार काे मारपीट करने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। एडीसीपी महेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed