फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: matter of cracks in bridges of Panki will reach CM's court, MLA inspected and got the sampling done

Kanpur: सीएम दरबार पहुंचेगा पनकी के पुलों में आई दरारों का मामला, विधायक ने निरीक्षण कर कराई सैंपलिंग

Sat, 19 Oct 2024 07:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Oct 2024 07:30 PM IST
सार

पनकी के दोनों पुलों में तीन माह में दरारें आ गईं। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने निरीक्षण कर सैंपलिंग कराई। मामला सीएम दरबार तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
Kanpur: matter of cracks in bridges of Panki will reach CM's court, MLA inspected and got the sampling done
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने निरीक्षण कर कराई सैंपलिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिर्फ तीन माह में पनकी के दोनों पुलों में आई दरारों का मामला अब सीएम के दरबार में पहुंचेगा। गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने शुक्रवार को दोनों नवनिर्मित पुलों का निरीक्षण कर सैंपलिंग कराई। कहा कि घटिया निर्माण किया गया है। अगर इस पर 10 टायरा ट्रक गुजर जाए, तो यह ढह सकते हैं। घटिया सामग्री की जांच आईआईटी के इंजीनियर से कराई जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि सेतु निगम ने पनकी धाम मंदिर व पावर हाउस के पास करीब 60 करोड़ की लागत से दो पुल बनवाए थे। तीन माह पहले दोनों पुल आम जनता के लिए खोल दिए गए। अब इन पुलों पर पैचवर्क व मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि दोनों पुलों पर जगह-जगह दरारें आ गई हैं। पुल के ज्वाइंट टूट गए हैं और सरिया निकल आई है। जिन जॉइंट्स पर मानक के अनुरूप ब्रैकेटस पड़ने चाहिए थे, वहां सरिया के टुकड़े डाल दिए गए हैं और गुणवत्ताविहीन मटेरियल से इन्हें ढक दिया गया। पुल की सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

विधायक ने जिलाधिकारी से कहा कि सामान्यतः पुल में 25 से 30 साल बाद जॉइंट्स को बदलने की जरूरत पड़ती है, लेकिन इस पुल पर मात्र तीन माह में ही जॉइंट्स बदलने का की जरूरत कैसे पड़ गई। यह भ्रष्टाचार और सेतु निगम के अधिकारियों व ठेकेदार कंपनी की मिलीभगत के कारण हुआ है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से कर न्यायिक जांच की मांग उठाएंगे। निरीक्षण के दौरान ललित उपाध्याय, पवन सविता, मोनू पांडे, भावना, अंशु वर्मा, संजय दीक्षित, संजय मौर्य आदि स्थानीय लोग भी रहे।

भ्रष्टाचार की निशानी
इतनी जल्दी पुल में ज्वाॅइंट खुल जाना भ्रष्टाचार की निशानी है। अधिकारियों को पुल बनाने वाली कंपनी पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। - जान मोहम्मद, पनकी कटरा

कंपनी की हो जांच
इतनी जल्दी पुल का खराब होना बहुत गलत बात है। इस सरकार में भ्रष्टाचार होने की उम्मीद नहीं थी। पुल बनाने वाली कंपनी पर कार्रवाई हो। - प्रभास श्रीवास्तव, आवास विकास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed