फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur LLB student attacked with chopper DVR missing from medical store historysheeter name added to mislead

Kanpur: एलएलबी छात्र पर चापड़ हमला…मेडिकल स्टोर से डीवीआर गायब, गुमराह करने के लिए जोड़ा हिस्ट्रीशीटर का नाम

Tue, 28 Oct 2025 11:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 28 Oct 2025 11:48 AM IST
सार

Kanpur News: एलएलबी छात्र पर चापड़ से जानलेवा हमले का खुलासा हुआ है। 15% डिस्काउंट पर शुरू हुए विवाद को गैंगस्टर के करीबी प्रिंस राज श्रीवास्तव ने भड़काया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि हमलावरों ने साक्ष्य मिटाने के लिए सीसीटीवी का डीवीआर गायब कर दिया।

विज्ञापन
Kanpur LLB student attacked with chopper DVR missing from medical store historysheeter name added to mislead
रावतपुर में चापड़ से घायल एलएलबी छात्र भागते हुए वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैद - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में रावतपुर के विनायकपुर में एलएलबी छात्र पर मेडिकल स्टोर के बाहर हुए हमले के बाद आरोपियों ने वहां लगे सीसीटीवी का डीवीआर गायब कर दिया है। इसमें पूरा झगड़ा रिकॉर्ड था। पुलिस की जांच में अब तक सामने आया है कि दवाई खरीदने के दौरान 15 फीसदी डिस्काउंट को लेकर अभिजीत और मेडिकल स्टोर संचालक अमर सिंह के बीच बात हो रही थी। तभी स्टोर के अंदर बैठे गैंगस्टर दीनू उपाध्याय के करीबी प्रिंस राज श्रीवास्तव ने कमेंट पास करके झगड़ा भड़का दिया। इसी के बाद विवाद बढ़ गया फिर प्रिंसराज, मेडिकल स्टोर संचालक ने साथियों के साथ मिलकर अभिजीत पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

Kanpur LLB student attacked with chopper DVR missing from medical store historysheeter name added to mislead
गैंगस्टर दीनू के साथ आरोपी प्रिंस राज - फोटो : amar ujala

200 कदम दौड़ाकर मारा था पेट में चापड़
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मेडिकल स्टोर पर विवाद के बाद आरोपियों ने चापड़ से वार किया तो अभिजीत ने खुद को बचाने के लिए हाथ आगे कर दिए। इससे उसकी अंगुलियां कट गईं। वह बचने के लिए चिल्लाता हुआ सड़क की ओर भागा। करीब 200 कदम दूर सिंचाई विभाग काॅलोनी की दीवार कूदकर अंदर घुस गया। तभी अमर सिंह, उसके भाई विजय, निखिल तिवारी आदि ने वहां जाकर उसके पेट में चापड़ से कई वार किए जिससे उसकी आंतें बाहर आ गईं। अभिजीत का मेडिकल स्टोर से भागते हुए फुटेज पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur LLB student attacked with chopper DVR missing from medical store historysheeter name added to mislead
एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने घटनास्थल मेडिकल स्टोर के आसपास लोगों से की पूछताछ - फोटो : amar ujala

गुमराह करने के लिए जोड़ा हिस्ट्रीशीटर का नाम
परिजनों का आरोप है कि चौकी के दरोगा ने अधिकारियों को गुमराह करने के लिए हिस्ट्रीशीटर सौरभ ठाकुर का नाम घायल अभिजीत के भाई के रूप में जोड़ दिया। घायल को भी आपराधिक प्रवृत्ति का बताया। हालांकि बाद में एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने जांच कराई तो सौरभ के भाई होने की बात गलत निकली। अभिजीत के मामा चंदन सिंह ने कहा कि अभिजीत अपने परिवार में अकेला है। उसकी सिर्फ एक बहन है। अभिजीत पर कोई आपराधिक मामला नहीं है। डीसीपी वेस्ट दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तीन आरोपी अमर सिंह, विजय सिंह, निखिल तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Kanpur LLB student attacked with chopper DVR missing from medical store historysheeter name added to mislead
एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने घटनास्थल मेडिकल स्टोर के आसपास लोगों से की पूछताछ - फोटो : amar ujala


प्रिंसराज पर दर्ज हैं सात मुकदमे
एलएलबी के छात्र पर हमले के आरोपी प्रिंस राज के खिलाफ पहला मुकदमा वर्ष 2017 में कल्याणपुर में दर्ज हुआ था। उसके खिलाफ थाना कल्याणपुर में तीन, काकादेव में दो और फजलगंज व रावतपुर में एक-एक मामला दर्ज है। ये मामले हत्या का प्रयास, जानलेवा हथियार से हमला, बलवा, जबरन वसूली, धमकाना, मारपीट, गालीगलौज, सड़क जाम करना, सरकारी काम में बाधा डालने आदि धाराओं में है।

Kanpur LLB student attacked with chopper DVR missing from medical store historysheeter name added to mislead
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala

वारदात में उठे ये सवाल

  • पुलिस ने रात को ही मेडिकल स्टोर का फुटेज क्यों नहीं देखा।
  • सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर किसने गायब किए।
  • पुलिस ने घायल की हालत के बारे में पता क्यों नहीं किया।
  • कार में पिस्टल पहले से थी या बाद में डाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed