Kanpur: एनएसआई पहुंचा तेंदुआ, वन विभाग और चिड़ियाघर की टीम ने शुरू की तलाश
कानपुर में तेंदुआ मिलने की सूचना के बाद एनएसआई के गार्डों ने हाथों में लाठी लेकर पूरी रात कैंपस की निगरानी की। तेंदुआ मिलने की सूचना के बाद सुबह से ही वन विभाग और चिड़ियाघर की टीम ने ट्रेंकुलाइजर गन लेकर जंगल वाले इलाके और कैंपस में कांबिंग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर आईआईटी के बाद शुक्रवार देर रात 12:10 पर तेंदुए को राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) में देखा गया। निदेशक आवास के पास गार्ड आनंद कमल ने तेंदुए को देखने के बाद सुपरवाइजर राहुल यादव को सूचना दी। तेंदुए के एनएसआई में होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा कमांडर यूपीएस राठौर और सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुधांशु मोहन ने मौके पर आकर पूरे कैंपस में गार्ड और गनमैन के जरिए कांबिंग कराई, जिस दौरान वह तीन बार देखा गया।
शनिवार सुबह से ही वन विभाग और चिड़ियाघर की टीम ने एनएसआई कैंपस में आकर तेंदुए की खोजबीन शुरू कर दी है। सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुधांशु ने बताया कि तेंदुए को निदेशक आवास के पास से शुगर फैक्टरी और लगभग 7 एकड़ में बने जंगल की ओर जाते देखा गया है। जंगल को पार करते हुए रास्ता एनएसआई ऑफिसर्स कॉलोनी और बैरी गांव की ओर जाता है।
कांबिंग के दौरान गनमैन महेंद्र सिंह को 1:47 और दूसरे गार्ड को 3:33 पर पुलिया के पास तेंदुआ दिखा है। तेंदुआ मिलने की सूचना के बाद एनएसआई के गार्डों ने हाथों में लाठी लेकर पूरी रात कैंपस की निगरानी की। तेंदुआ मिलने की सूचना के बाद सुबह से ही वन विभाग और चिड़ियाघर की टीम ने ट्रेंकुलाइजर गन लेकर जंगल वाले इलाके और कैंपस में कांबिंग की।
दिवाली के चलते हॉस्टल खाली, कॉलोनी में रहने वालों को दिया गया अलर्ट मैसेज
सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दिवाली के चलते सभी छात्रावास खाली हैं कोई भी छात्र छात्रा कैंपस में नहीं है। वही कॉलोनी में रहने वालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
पांच नंबर फॉर्म की ओर से आने का अंदेशा
आईआईटी की बाउंड्री के सामने पुलिया के नीचे से होते हुए एनएसआई के पांच नंबर फार्म की ओर से तेंदुए के आने का अंदेशा है।