{"_id":"61a5eb1c5d10ed0f6075ce9c","slug":"kanpur-leopard-ran-away-from-vssd-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: वीएसएसडी परिसर से भागा तेंदुआ, कहां गया कुछ पता नहीं, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: वीएसएसडी परिसर से भागा तेंदुआ, कहां गया कुछ पता नहीं, लोगों में दहशत
Tue, 30 Nov 2021 02:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:43 PM IST
सार
वीएसएसडी कॉलेज परिसर में तेंदुआ दिखने से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की रेस्क्यू टीम अभी तक तेंदुए को पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन
वीएसएसडी कॉलेज परिसर में दिखा तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में वीएसएसडी कॉलेज परिसर में दो दिन बाद भी वन विभाग की रेस्क्यू टीम तेंदुए का पता नहीं लगा सकी। मंगलवार को रेस्क्यू टीम को गंगा बैराज पर बने लवकुश पार्क में पद चिन्ह मिले हैं। जिसके मुताबिक रेस्क्यू टीम अंदाजा लगा रही है कि वह परिसर से निकल कर वापस कटरी क्षेत्र में चला गया है।
विज्ञापन
वन विभाग रेस्क्यू टीम के आरओ लल्लू सिंह ने बताया कि रात को वीएसएसडी कॉलेज परिसर में तेंदुआ नहीं आया। टीम उसे पकड़ने के लिए लगी थी। मंगलवार सुबह टीम ने जब परिसर का निरीक्षण किया तो हॉस्टल के बगल में बने मंदिर के चबूतरे में और बाउंड्री के दीवार में उसके पंजे के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब बैराज टीम पहुंची तो लवकुश पार्क के गार्ड ने रात एक बजे तेंदुआ देखने की बात कही। इसके बाद टीम ने निरीक्षण किया तो उसके पद चिन्ह भी पार्क में मिले हैं। उन्होंने कहा कि ये किसी ने सही से देखा नहीं की वह परिसर से बहार गया है या नहीं। इसलिए पीलीभीत से 10 कैमरे मंगाए गए हैं जिसमें से छह वीएसएसडी कॉलेज परिसर में लगाए जायेंगे और चार लवकुश पार्क में लगाये जायेंगे। उसी से निगरानी होगी।