{"_id":"60ddd04d8ebc3ee13d6b4a4e","slug":"kanpur-innocent-died-due-to-fell-in-a-bucket-full-of-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पानी भरी बाल्टी में औंधे मुंह गिरी मासूम, बच्ची की मौत से परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पानी भरी बाल्टी में औंधे मुंह गिरी मासूम, बच्ची की मौत से परिवार में मचा कोहराम
Thu, 01 Jul 2021 07:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 01 Jul 2021 07:55 PM IST
सार
पानी से भरी बाल्टी में सिर के बल गिरने से मासूम की मौत हो गई। एकलौती बेटी का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पानी से भरी बाल्टी में गिरने से बच्ची की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घाटमपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के गांव हिरनी में बुधवार सुबह तीन वर्षीय मासूम की चारपाई के नीचे रखी पानी भरी बाल्टी में सिर के बल गिरने से मौत हो गई। एकलौती बेटी का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। गांव हिरनी निवासी रजेपाल के तीन पुत्र हैं।
सबसे बड़ा पुत्र संजय पासवान अलग घर में रहता है। परिवार में पत्नी रानी व बेटी अनन्या (3) थी। बुधवार सुबह घर के आंगन में चारपाई पर बेटी अनन्या को सोता छोड़कर पत्नी रानी चबूतरे की लिपाई पुताई करने चली गई। संजय रोज की तरह खेतों की ओर निकल गया।
परिजनों के अनुसार इस बीच नींद से जागी अनन्या चारपाई से उतरने की कोशिश के दौरान नीचे रखी पानी भरी बाल्टी में सिर के बल गिर गई। खेत से लौटे पिता संजय की नजर बाल्टी में औंधे मुंह गिरी बेटी पर पड़ी तो दौड़कर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। संजय की चीख सुनकर अंदर आई रानी भी एकलौती बेटी का शव देखकर भदहवास हो गई। मौकेेे पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।